गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मानसी पोटाई और रश्मी कोराम एक गीत सुना रही हैं :
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे-
सूरज चाँद सितारे चलो साथ हमारे-
सांथ चलो तो बहना हिम्मत आये-
डरे है बैमान सारे चलो साथ हमारे-
साथ चलो तो बहना बनता है काम-
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
बहना मिलकर समूह बनाना...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिहान समूह की महिलायें एक गीत सुना रही हैं :
बहना मिलकर समूह बनाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगी है माटी का ढेला-
बूंद पड़े गल जाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
बहना मिलकर समूह बनाना...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस होने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेट में गैस होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 100 ग्राम अजवाइन को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद 20 ग्राम सेंधा नमक, 10 ग्राम काला नमक और 10 ग्राम हींग मिलाकर रख लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण एक गिलास मठा के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर नमक का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हम बदले तो ये जन बदलेगा...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिमला नेताम एक गीत सुना रही हैं :
हम बदले तो ये जन बदलेगा-
ये जन बदले तो ये जगत बदलेगा-
कोई नहीं बदल रहा नहीं सोचना-
पहले अपन लोग बदले तो अच्छा रहेगा-
मछली पकड़ के लिये तो नहीं बदलेगा-
पहले पकड़ना सिखाओ तो जल्दी बदलेगा-
हम बदले तो ये जन बदलेगा...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अजीरण या बदहजमी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी अजीरण या बदहजमी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अदरक के छोटे तुकडे कर, कांच के सीसी में रख लें| और उसमे 50 ग्राम नीबू रस मिलायें, जब वह सूख जाये, तब 10-10 ग्राम सेंधा नमक और काला नमक मिला लें| नीबू रस मिलाकर सुखाने की प्रक्रिया 5 बार करें| उसके बाद 2-2 तुकड़े सुबह शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच दी गाँधी@9111061399.
