Impact : हमारे गांव में बिजली की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या हल हो गई-
ग्राम पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल बता रहे हैं| उनके गांव में 3 महीने से बिजली की समस्या थी| उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट के रिकॉर्ड कराया था| उसके बाद बिजली की समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG ELECTRICITY IMPACT STORY MOHANLAL SONG VICTIMS REGISTER
हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...
वार्ड क्रमांक 26, मोहल्ला शारदापुरम, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव प्रसाद पांडे बता रहे हैं| उनके वार्ड में पानी की समस्या है| वे तीन माह से अधिकरियों के पास आवेदन कर रहे हैं| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| सी एम हेल्पलाइन में भी शिकायत किये हैं| कोई सुनवाई नहीं हो रही है| पानी के लिये पैसा समय पर वसूला जाता है| लेकिन पानी सप्लाई नहीं किया जाता है| गर्मी के दिनों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं| इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर, पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9479844807.
Posted on: May 08, 2019. Tags: KESHAV PRAAD PANDAY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
सारे शोषित की हसके लड़ाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े...गीत-
ग्राम-नवस्ता, पोस्ट-तंगहा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विमला वर्मा एक गीत सुना रही हैं :
सारे शोषित की हसके लड़ाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े-
थोड़ा उनकी भी कर लो बढाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े-
सारे शोषित की हसके लड़ाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े-
थोड़ा उनकी भी कर लो बढाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े...
Posted on: May 07, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIMLA VARMA
कौवा का का करती है, अकास में उड़ाती...कविता-
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से शिवानी धावी एक कविता सुना रहे हैं :
कौवा का का करती है, अकास में उड़ाती-
रोटी की तलास में, रोटी लेने जायेंगे-
बच्चो बैठो शांति से...
Posted on: May 07, 2019. Tags: MP POEM SATANA SHIVANI DHAVI SONG VICTIMS REGISTER
गांव में सड़क की समस्या हैं, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-सरई, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं| गांव में सड़क की समस्या है| मेन रोड से गांव की दूरी 8 किलोमीटर है| ये समस्या 5 साल से बनी हुई है| वे अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है | सड़क न होने के कारण गांव में चिकित्सा वाहन नहीं जा पाते| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर संपर्क कर, सड़क की समस्या को हल कराने में मदद करें : पत्रकार@9179964857, 9425854368. संपर्क नंबर@8435970620.
