आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : नीम के औषधीय गुण की कहानी-
कान से मवाद आता हो तो नीम की पत्ती को पीसकर सरसों के तेल में उबालकर जलाकर तेल को छानकर दिन में दो तीन बार डालने से मवाद आना बन्द हो जायेगा. चर्म रोगों में नीम की छाल को उबालकर उसका काढ़ा बनाकर नहाने से बहुत लाभदायक होता है| नीम की कुपले (कलसी ) 10 दिनों तक प्रतिदिन खाया जाए तो पेट में कीड़े की शिकायत नहीं होगी। एक बार एक बीमार व्यक्ति उत्तर भारत से दक्षिण की तरफ जा रहा था, वहा उसे ईमली बराबर खाने को मिल जाते थे, उस व्यक्ति से वैद्य ने कहा था कि जहां भी नीम का वृक्ष मिले वहा पर बैठकर आराम करना कम से कम 12 घन्टे तक, फिर चलना उसने वैसे ही किया जब वह घर पंहुचा तो पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका था तो यह है नीम के औषधीय गुण की कहानी। सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 24, 2017. Tags: Brahmanand Thakur SONG VICTIMS REGISTER
हम इस गाँव में 50 सालों से रह रहे हैं पर अब तक कोई सड़क नहीं बनी, मांग करते-करते थक गए...
ग्राम-टीकर, तहसील-हुज़ूर, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से आनन्द कुमार कुशवाह बता रहे हैं कि हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 20 में जाने के लिए कोई सड़क नहीं है, गाँव में आने के लिए एक तरफ नहर है और दूसरी तरफ बांध तो आवागमन में बहुत समस्या होती है इस समस्या को लेकर ग्राम सभा में प्रस्ताव भी रखा और जनपद में भी रखा | बांध और नहर के बीच रास्ता होने के कारण कई लोगो की मौत भी हो चुकी है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. गाँव में लोग 50 से अधिक सालों से बसे हैं पर कोई भी मदद नहीं करता कृपया कलेक्टर@9425903973 को फोन कर दबाव डालें। आनंद@8517882389
Posted on: Mar 24, 2017. Tags: ANAND KUMAR KUSHVAH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सर्वे के बाद बीपीएल राशन कार्ड में नाम नहीं जोड़े जा रहे है अधिकारी मदद नहीं करते...
ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बड़ेरुआ, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि वो दिव्यांग है, उनके पंचायत में चल रहे बीपीएल राशन कार्ड सर्वे में रोजगार सहायक और सरपंच के द्वारा कहा जा रहा है कि कोई भी नए बीपीएल धारी ग्राम पंचायत में नहीं है अगर कोई रोजगार सहायक और सरपंच के पास पूछने जाते है की हमारा बीपीएल सूची में हमारा नाम है लेकिन हमारे बच्चे का नहीं हैं तो उनका नाम जोड़ना चाहते है तो उसके लिए गुमराह करते है और गाली गलोच करके ग्राम पंचायत से भगा दिया जाता है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया इनसे बात करें। सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक@7509950023, कलेक्टर@9425035863. चंद्रभान@8878239161
Posted on: Mar 16, 2017. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पास खेती की ज़मीन नहीं, रहने को ठीक घर नहीं पर हमारा नाम गरीबी रेखा में नहीं जुड़ रहा...
ग्राम-पड़वा, जनपद-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्य प्रदेश) से शिवानन्द द्विवेदी के साथ गाँव के दुर्घट प्रजापति बता रहे है कि उनके पास जमीन नही है, बड़ी मुश्किल से जीवन यापन कर रहे है इसके बावजूद गरीबी रेखा में नाम नहीं है इसकी शिकायत कई बार सरपंच , सचिव, नायब तहसीलदार,एवं ग्राम संवाद में की है जबकि यहां कई धनी लोग है जिनका नाम गरीबी रेखा में है लेकिन वास्तव में जो गरीब है वो नाम जुडवाने में सरकारी कार्यालयो के चक्कर काटते रहते है- कृपया गरीबी रेखा में नाम जुडवाने में मदद करे आप इन नम्बरों पर भी फ़ोन कर सकते है- नायब तहसीलदार@9753344992, एस.डी.एम, केपी पांडे, 9425357298, सरपंच@7745914102, सचिव@9165119044. द्विवेदी@7869992139
Posted on: Mar 10, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
असली पहनके पिया है चलली बजरिया...महिला दिवस पर झूमर गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से चंदेश्वर राम अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक झूमर गीत सुना रहे है:
असली पहनके पिया है चलली बजरिया-
घार गईले हे अंगूरी में ये करिया-
यही रह पिया हे गईली बजरिया-
न परे हे रखे दर पर नजरिया-
यही रह पिया हे गईली बजरिया...

