वृद्धा पेंशन नहीं मिला किये आवेदन कोई निराकरण नही...कृपया मदद करे.

ग्राम-सिलिंगा, ब्लॉक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान सिंह और उनके साथ है ग्रामीण बुजुर्ग महिला शांति बाई बता रही है जिनकी उम्र करिबन 80 साल है जिनकों की वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की समस्या बता रहा है कई बार सरकारी कार्यालय नारायणपुर में भी आवेदन किया परन्तु पेंशन नहीं मिला है, बताया जा रहा है वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से जरूरतमंद प्रतिदिन कार्य उपयोग आने वाली वस्तुओं की व्यवस्था करने में समस्या हो रही है यह लगभग 3 सालों से सालों नही मिल रहे है. इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है| दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करे. CEO@9425263888. सचिव@7587373866. सम्पर्क@9479263741.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: CHNDRBHAN SINGH NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

चौपाल लगाकर किये लोगो को जागरूक पंचायत बनी मिशाल...

ग्राम-ताड़ोपाल, ब्लॉक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है ग्राम पंचायत के रतिराम निषाद (सचिव) एवं पंच और ग्रामीण सुखमणराम कावले, बेसिराम टेकाम, बता रहे है की पूरी पंचायत के लोंगो के लिए चौपाल लगाई जाती है. गाँव के पटेल के द्वारा ढोल बजवाकर लोगो को सूचित किया है, सरकारी योजनायें से जुडी संदेशों को आदानप्रदान किया जाता है और समस्याओं समन्धित मुद्दों के हल निकालकर निराकरण किया जाता है|पंचायत स्तर की समस्याओं का निराकरण भी तुरंत किया जाता है. यह सब इसलिए संभव है क्योंकि इस कार्यक्रम सफल बनवाने में ग्राम पंचायत सचिव का अहम् भूमिका रही या कहे योग दान रहे है जिन्होंने समझदारी परिचय देते हुए इस प्रकार की कार्यक्रम को सफल बनाए.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

कविता : उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा...

प्री मेट्रिक छात्रावास-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है रानाधिर एक कविता सुना रहा है:
उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा-
उठों-उठों सन्देश दे रहीं है दिशा-दिशा-
खिले कमल अरुण-तरुण, प्रस्पत बना रहा-
गगन सामने विकास है साज-सजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा, प्रस्पत बना रहा...

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

नही मिला मनरेगा का मजदूरी शिकायत किये, कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे-

ग्राम- कान्हाखैरो, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू गाँव के लोंगो की मजदूरी के पैसे नहीं मिलने की समस्या के बारे में बता रही है| डेढ़ वर्ष पहले रोजगार गारंटी योजना में काम किया था जिसका की 15-20 लोगो का मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं हुआ है, अधितकतर पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण शिकायत करना नही जानते इस वजह से और अधिकारीयों जानकारी नही दे पाते है बताया रहा है, सरपंच सचिव से इस संदर्भ में पूछने पर वह कहते है बैंक खाते में पैसे डाल दिए लेकिन जब बैंक जाकर चेक कराते है तो बैंक में मजदूरी का पैसा नहीं आया है| इस लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे. CEO@07741232895. कलेक्टर@9479118118.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: KABIRDHAM CG PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

कविता : शीत लिए आयी हवा थर थर कापे रात...

ग्राम पंचायत-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान सिंह मार्को एक कविता सुना रहें है:
शीत लिए आयी हवा थर थर कापे रात-
सूरज चचा आइयें लेकर नवल प्रभात-
धुप शीत में आ गयी जब जब सर के पास-
माँ जैसी ममता लागें पापा का आभास-
कुहरा आकर द्वार पर अड़का रहा विकार-
कहता कुण्डी खोल दो बहुत लग रही जाड़-
कुहरे ने जब कह दिए, कड़वे से कुछ बोल-
गोला सूरज का हुआ, आसमान से गोल-
सूरज जब ढकने लगे जब अपना स्वंय शारीर-
पीड़ित करते शरद ऋतू, किसे सुनाएं पीर-
धुप ठण्ड में छत चढ़ी, खूब रही थी खेल-
चाह भरी शीतल हवा, निचे रही धाकेल-
सूरज जब करता नही, आसमान में सैर-
तभी कोहरा तानता चादर बाहर पैर-
ओढ़े हुए राज्जैया सोते रहे आमिर-
सर्दी अश्रु बाह रही, दे रही गरीब को पीर-
कुहरा में मुस्तैद, घर में जला अलाव-
ठंडा पड़ा अलाव है, बर्फ हो रही देर...

Posted on: Nov 26, 2019. Tags: ANUPPUR MP CHANDRABHAN SINGH MARKO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »