स्वास्थ्य स्वर : शुगर की बीमारी का घरेलु उपचार-
जिला- टीकमगढ़( मध्य प्रदेश) से वैद्य राघबीर सिंह राय शुगर के बीमारी घरेलु उपचार बता रहें है| मैथी दाना को एक चमच के तीसरे भाग में ले और उसे सूती कपडे में बांध दे| उससे कपडे को पानी में भिंगो दे| इस मैथी के दाने को सुबह का भींगा को शाम में और शाम का भींगा को सुबह में सेबन करे| आपका शुगर कण्ट्रोल में रहेगा, लेवल में रहेगा| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: रघबीर सिंह राय @9424759941
Posted on: May 18, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHBIR SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
बिजली की समस्या है, मदद करे...
ग्राम- ढोड़ी टिकरा पाड़ा तहसील- वाड्रफनगर जिला- बलरामपुर(छत्तीसगढ़) से फुलवासिया अपना समस्या बता रही है| वह बता रही है की उसने बिजली के लिए सरपंच के पास आवेदन दिया था, साथ ही साथ बिजली के लिए फॉर्म भी भरा था| वह बता रही है के वो लाइन के पास भी फॉर्म भरा था और उसको पैसे भी दिया था| बिजली न होने से रात में खाना बनाने तथा बच्चो को पढ़ने में दिक्कत होता है|
इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें| लाइन मैन@ 9317787639 बिजली ऑफिस@ 9826756545| संपर्क नंबर@8120584486
Posted on: May 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG ELECTRICITY PROBLEM FULWASIYA SONG VICTIMS REGISTER
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता...आरती-
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक आरती सुना रही हैं :
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता-
तुमको निशदिन सेवत-
मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता-
ॐ जय लक्ष्मी माता-
उमा रमा, ब्रह्माणी तुम ही जग-माता-
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता, ॐ जय लक्ष्मी माता...
Posted on: May 14, 2019. Tags: BALRAMPUR CG KUMARI MEENA YADAV PRAYER SONG VICTIMS REGISTER
हैंड पंप नहीं है, पानी की समस्या है, मदद करें...
ग्राम- लसगरहा, जनपद- लवकुश नगर, जिला- छतररपुर ( मध्य प्रदेश) के राम अवतार लोधी की समस्या।
ग्राम लसगरहा के निवासी राम अवतार लोधी के घर के पास हैंड पंप लगाना अत्यंत जरुरी है| उनके घर के पास 10-15 मकान के लोग निवास करते है| इन मकान में रहने वाले लोगो को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है| गर्मी के दिनों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें|
DM 7587968200 मुख्यमंत्री 9880022033, संपर्क करे साधु सिंह@ 8719095669.
Posted on: May 14, 2019. Tags: CHHATARPUR HAND PUMP MP RAM AVATAR LODHI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
कहे सोंच करे नर मन में, ईश्वर तेरा रखवाला है...गीत-
ग्राम-सरई, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
कहे सोंच करे नर मन में, ईश्वर तेरा रखवाला है-
गरवां से जब तू निकला, तू सोचन में डाला है-
बालापन में पालन कीन्हों माता मोह दुलारा है-
लज्जा मानू ये के कारण, पशू के हित चाहे-
कहे सोंच करे नर मन में, ईश्वर तेरा रखवाला है...
