Baiga Bultoo Radio from Kabirdham Chhattisgarh in Chhattisgarhi: 29th Jan 18...
Today Narmada Prasad is helping us listen to songs and reports from Kabirdham district of Chhattisgarh in this latest edition of Bluetooth radio program in Chhattisgarhi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Jan 29, 2018. Tags: CHHATTISGARH KABIRDHAM KAWARDHA NARMADA PRASAD INSAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के प्राथमिक पाठशाला का ट्रांसफार्मर सन 2015 में बिजली गिरने से जल गया था...
जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) तहसील-भरतपुर, पंचायत-हरचोका, ग्राम-घोरधरा से महेश सिंह मरकाम बता रहे हैं कि उनके गाँव के प्राथमिक पाठशाला में लगा विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर में 2015 जून-जुलाई में बिजली (गाज) गिरने से जल गया है उसके बाद शिक्षको ने बिजली ऑफिस में अधिकारियो के पास शिकायत किये थे लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें: विद्युत विभाग@7748088120, सरपंच@9165633830, सचिव@9669340367. महेश सिंह मरकाम@8224875596.
Posted on: Jan 29, 2018. Tags: MAHESH SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
सायरेलों रेलो, सायरेलों रेलो सायरेलों रेलो रे...बस्तर से छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-बासागुडा,जिला-बीजापुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से रवीना मडकम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
सायरेलो रेलो, सायरेलों रेलो सायरेलो रेलो रे-
पानी मारी गेला चही पानी मारी गेला चही-
रीलो,रीलो रीलो,रीलो सायरेलों रे टाना नना रे...
Posted on: Jan 28, 2018. Tags: RAVINA MADKAM SONG VICTIMS REGISTER
गोंडी धर्म के 12 सूत्र...
ग्राम-परसापानी, तहसील-नगरी, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से गेंद सिंह गोटा गोंडी के 12 सूत्रों के बारे में बता रहे हैं :
1. गोंड का प्राकृतिक धर्म गोंडी हैं – 2. गोंड का कोई भी रीति रिवाज दूसरो से नहीं मिलता हैं-
3. हिन्दू व्यवस्था में ब्राहमण,क्षत्रिय वेश्य, शूद्र हैं गोंड में नहीं-
4. हिन्दू के पितर गोंड के भीतर पेन पुरखा माई घरो में होता हैं-
5. ग्राम प्रमुख माता जिम्मेदारिन गोंडी बोली में सीतला माता जागारानी कहलाती हैं-
6. हमारे पेन पुरखा में खून की सेवा, महुआ फूल का रस चढ़ता हैं दूसरो में नहीं-
7. धरती पृथ्वी की परिक्रमा दायें से बाएं होता हैं गोंड आदिवासियों के सभी भांवर मड्ई पेन दांग जतरा लग्न दायाँ से बायाँ ही होता हैं-
8. शादी में लड़की बायाँ और लड़का दाहिना में और लग्न में भी दुल्हा आगे और लड़की पीछे होती हैं-
9. माता पिता द्वारा विवाह में लड़की को दिया गया सामान नवगृहस्ती के लिए सहयोग होता हैं समझौता नहीं यह दहेज़ व्यवस्था में नहीं आएगा-
10. जन्म, विवाह, मृत्यु सभी संस्कार श्रमदान द्वारा सम्पन्य होता हैं पंडित द्वारा नहीं-
11. घोटुल अर्थात गो+टूल गो का अर्थ गोंगो अर्थ क्लेश निवारण शक्ति विद्या और टूल मतलब टिकाना | गोटुल ज्ञान और संस्कृति का प्राकृतिक केंद्र है
12. एक मंडप (गोत्र) के भाई आपस में रिश्ता तय नहीं करते हैं,विवाह हेतु दूसरे मंडप से रिश्ता तय करके शादी किया जाता हैं...
Posted on: Jan 28, 2018. Tags: GEND SINGH GOTA SONG VICTIMS REGISTER
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला रे रेला रे रे रेला...गोंडवाना गीत-
ग्राम-परसापानी, तहसील-नगरी, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से गेंदलाल गोटा
गोंडवाना के सम्बन्ध में एक गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला रे रेला रे रे रेला-
बुढा मुदिया जौहर बाबा,बुढा मुदिया जौहर गो-
खेमा डोकरा जौहर बाबा खेमा डोकरा जौहर-
दादा रो खेमा डोकरा-
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला-
जिमेदाइन जौहर आयल जिमेदाइन जौहर गो-
आयागो जिमेदाइन जौहर गो-
माह माहि जौहर आया माह माहि जौहर गो-
माठी धरती जौहर आयो माठी धरती जौहर गो-
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला...
