आवास के लिये भूमि का नाप लिया गया लेकिन आवास नहीं बना...
ग्राम-गंजो पारा, बड़ेकिलेपाल क्रमांक 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार कर्मा बता रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके नाम से आवास आया था, जिसका नापने का काम हो गया था लेकिन उसके कुछ दिन बाद उन्हें बोला गया कि सरकार बदल गयी है इसलिये आवास नहीं बनेगा, आवास बनवाने के लिये उन्होंने कई बार आवेदन दिया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, सचिव@9479024328, सरपंच@9407972439. संपर्क नंबर@9406448537. (172037) (AR)
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR KUMAR SURENDRA YOJNA
जुई जुई जोरा कांजी बेना नो दाती...गोंडी गीत-
माठापारा ग्राम+पंचायत-कोडेनार क्रमांक 03, ब्लाक-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दुशी सुकल गोंडी गीत सुनना रही है:
जुई जुई जोरा कांजी बेना नो दाती-
ना नो दती गुटो गूतो मेडी मेडी मिया गेन ज्याडा-
मिया गेन ज्याडा नानो लिवे-
नानो लिवे हना लो केला ला...
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DUSHI SUKAL GONDI SONG
रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-एरंडवाल, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से सुरेश कश्यप बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है, कच्ची सड़क है, आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| वाहन नहीं निकल पाते हैं, इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8756197876. CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG LOHANDIGUDA ROAD SURESH KASHYAP
चिकित्सक के दवा देने के बाद तकलीफ बढ़ गया, कारवाही कराने में मदद करें-
प्रतापपुर, जिला-सरगुजा, छत्तीसगढ़ से मेवालाल देवांगन बता रहे हैं, उन्हें पेंचिस, दस्त की समस्या थी जिसके ईलाज के लिये वे डॉक्टर के पास गये| डॉक्टर ने उन्हें दवा दिया लेकिन दवा देने के बाद दर्द बढ़ गया है और तकलीफ होने लगी है| ईलाज के लिये जाते हैं तो सुनते नहीं है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर उचित कारवाही कराने में मदद करें | संपर्क नंबर@9669532123. पूनम प्रसाद@9977306540, सरपंच@9131966943, CEO@9165689001, कलेक्टर@9826443378.
Posted on: Oct 06, 2021. Tags: CG HEALTH MEVALAL DEVANGAN PROBLEAM SURAJPUR
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...देश भक्ति गीत-
जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज-
अपना देश बनेगा-
सारी दुनिया का सरताज-
देश की जिसने सबसे पहले-
जीवन ज्योति जलाई-
और ज्ञान की किरणे सारी दुनिया में फैलाई...
