पारा में पानी की समस्या है, नाले से पानी उपयोग करते हैं...

ग्राम पंचायत-मूतनपाल, (कोटवालपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गसूराम बता रहे हैं कि उनके पारा में पानी की समस्या है वे नाला से पानी उपयोग करते हैं, गसूराम का कहना है पानी की समस्या है इसके लिये आवेदन किये थे लेकिन काम नहीं हुआ है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, सम्पर्क नंबर@9407633618.

Posted on: Jul 31, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM WATER

गांव में रोड नहीं होने कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती हैं कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-बांडापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रूपधर कश्यप बता रहे हैं उनका गांव दो गांव के सीमा में है| चितापुर और हलवा में आता है| वहां रोड की बहुत समस्या है, गांव के ग्रामीण लोग प्रस्ताव किये हैं परन्तु रोड नहीं बना हैं गांव के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9407669833, संपर्क नंबर@6261197021, सचिव@9406109008, चितापुर सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, सीईओ@946166884.

Posted on: Jul 30, 2022. Tags: BASTAR DARBHA PROBLEM ROAD

हमारे पारे का बोर मोटर जल गया है उसके कारण पानी समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

गोंचापारा, ग्राम+पंचायत-दरभा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव की महिला साथी भागवती बता रही है कि उनके पारे में पानी की बहुत समस्या है पहले सोलर प्लेट से पानी निकल रहा है | लेकिन डेढ़ महीने से ख़राब है तब से पानी की समस्या हो रही है वे लोग नाले का पानी लाकर पीते है और बोरिंग से आयरन पानी निकलता है जो पीने योग्य नहीं है | उनका कहना है कि जो सौर ऊर्जा मोटर ख़राब है उसको ठीक किया जाए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके जो मोटर ख़राब है उसको सुधरवाने में मदद करें : सचिव@9406006553, CEO@7835814506, संपर्क@6268598846.

Posted on: Jul 29, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM BHAGVATI CG DARBHA

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-डिलमिली, ब्लाक-दर्भा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से पुरन पात्र बता रहे हैं डेगामापारा, बाजारपारा, पुलियापारा में पानी की बहुत समस्या है| हैंडपंप है परन्तु उससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं परन्तु अभी तक नहीं हुआ हैं मेन रोड पार कर के पानी लाते हैं| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सचिव@9406228766.

Posted on: Jul 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

हमारे गांव में शौचालय अधुरा बना है, शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

लोहारपारा ग्राम+पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फगनूराम बघेल जो वार्ड 1 के वार्ड पंच बता रहें है कि शौचालय अधुरा बना है कोई-कोई अपने से बनाये है उसका भी पैसा मिलेगा,बोल के लेकिन उसका अभी तक पैसा भी नहीं मिला, अधुरा शौचालय होने से शौच करने बाहर जाते है, पारा में टोटल 37 घर है सभी लोग बाहर जाते है बारिश के समय बाहर शौच जाना पड़ता है जिसके कारण सांप बिच्छु का डर बना रहता है, इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहें है दिये गये अधिकारीयों के नम्बर पे बात कर शौचायल बनवाने में मदद करें : सरपंच नंबर@9691206560, CEO नंबर@7835814506.

Posted on: Jul 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »