शोभा और वाणी को बदलने पर ही सम्मान मिल सकता है...कहानी-
सुरेश कुमार बड़वानी (मध्यप्रदेश) से कहानी बता रहे है:
वाणी बदलो -एक कोयल आम के पेड़ में बैठी थी ,कौआ तेज रफ़्तार से उड़कर जा रहा था|कोयल ने पूछा भैया कहा भागे जा रहे हो| कौआ बोला भाई इस देश को छोड़कर विदेश जा रहा हूँ |या मेरा सम्मान नहीं है जहा जाकर बैठता हूँ बोलता वाही से उड़ा दिया जाता हूँ |इस पर कोयल बोली -भैया इस कान बदलने से क्या होगा |तुमे अपनी कड़वी बोली छोड़कर मुधुर बोली अपनानी चाहिए |स्थान परिवर्तन से कुछ नहीं होता |शोभा और वाणी को बदलने पर ही सम्मान मिल सकता है|
Posted on: Jun 11, 2022. Tags: MP STORY SURESH BADWANI
गांजोपारा में एक हैण्डपम्प 10 साल से खराब है लोगों को नदी का गंदा पानी पीना पड़ता है,
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल 03 (गांजोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से छोटूराम बता रहें हैं कि गांजोपारा में एक हैण्डपम्प 10 साल से खराब है लोगों को नदी का गंदा पानी पीना पड़ता है, और गंदा पानी पिने से बीमार पड़ जाते हैं, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: संपर्क@9340001132, सरपंच@9407962439, सचिव@9408073934. PHE@8927173133. GT
Posted on: Jun 10, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG CHHOTURAM GUHAR HANDPUMP WATER
मुख त्रिभुखा कमल सामान जैसे उगता है सुबह का भान-गीत
ग्राम-राजापुर,पोस्ट लड्वारी,जिला नेवाड़ी (मध्यप्रदेश ) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
मुख त्रिभुखा कमल सामान जैसे उगता है सुबह का भान-
भगवन की मूरत है ऐसी चंदा सूरज जैसी काला रंग-
भगवन का प्यारा जो जग को लागे सबसे न्यारा-
आंखे है मोती सामान जिस पर संसार है कुर्बान-
कानो में कुंडल माथे पर चन्दन मेरा तुमको है अभिन्दन-
बाल है घुंघराले जैसे बादल हो काले-काले-
माला है चन्दन दार गले में सोने का हार मोर पंख-
सिर पर साजे जैसे कस्तूरी म्रग के नाभि में अमृत साजे...
Posted on: Jun 10, 2022. Tags: MP NEWADI SONG
बाबा साहब पर किसने क्या लिखा...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी डॉ. भीमराव आम्बेडकर पर सन्देश सुना रहे हैं:
अमेरिका ने लिखा है बाबा साहब हमारे देश में जन्म लेते तो हम उन्हें सूर्य कहते-
साऊथ अफ्रीका ने लिखा है बाबा साहब का लिखा भारत का संविधान लेने योग्य है-
हंग्री ने लिखा हमारी लड़ाई हम बाबा साहेब की क्रांति के आधार पर लड़ रहे हैं-
नेपाल ने लिखा है हमारा आने वाला संविधान अगर होगा तो वह भारतीय संविधान पर आधरित होगा...
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: ANUPPUR MP POLITICAL STORY
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
फुलकी नेताम, ग्राम पंचायत-शांतिनगर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बता रही हैं, उनका पुराना गांव छोड़कर आई हैं, और नौकरी के लिए आवेदन की थी लेकिन नहीं हो रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी सन्देश रिकॉर्ड किया फिर कुछ दिन बाद उनको राशन मिलना चालू हो गया| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद किये|
