देशभक्ति गीत : बापू हमारे स्वर्ग सितारे छोड़ चले हमें किसी के सहारे...

एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालय ग्राम पंचायत-छेरीबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी उनके साथ है स्कूली छात्र अशोक कुमार मंडावी देशभक्ति गीत सुना रहे है:
बापू हमारे स्वर्ग सितारे, छोड़ चले हमें किसी के सहारे-
जब मेरे बापू को गोली लगी थी, खून की नदिया बहनें लगी थी-
बापू हमारे स्वर्ग सितारे, छोड़ चले हमें किसी के सहारे-
जब मेरे बापू को उठाने लगे थे, फूलो की वर्षा होने लगी थी-
जब मेरे बापू को जलानें लगे थे, चन्दन के लकड़ी जलने लगी थी-
बापू हमारे स्वर्ग सितारे छोड़ चले हमें किसी के सहारे...

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: ASHOK KUMAR MANDAVI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

सरपंच सचिव के हस्ताक्षर एंव शील (मुहर) के बिना अटका छात्रवृति फार्म पास होने के लिए, कृपया मदद करे.

ग्राम-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता कचलाम बता रही है, उन्हें अपने बच्चों के नया छात्रवृत्ति फ़ार्म भरने के लिए गाँव के सरपंच-सचिव के हस्ताक्षर एंव मुहर (सील) लगवाने की जरुरत लेकिन सरपंच-सचिव द्वारा नही लगाया जा रहा है| जिससे सभी विद्यार्थियों की छात्रवृति निकालने में परेशानी हो रही है, बच्चे आगे की पढ़ाई नही कर सकेंगे| कई बार उन्हें मदद मांगने पर भी अब तक कोई सुनवाई नही हो रही है, डांट-फटकार लगाकर भगा दिया जाता है| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गए नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें. सरपंच@9424158241. सचिव@9479162671. CEO@9425263888. संपर्क@7587839413.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SANGEETA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वागतम गीत : भावों का जगमग धार लिए श्रध्दा आरती उतारे...

ग्राम-छेरिबेड़ा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से सुखदाय आत्रम उनके साथ है स्कूली छात्रा काजल और अलका एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
भावों का जगमग धार लिए श्रध्दा आरती उतारे-
आगत का स्वागत अभिनन्दन , वाणी-वीणा झनकार रही-
आये तो हमरा है सिन्धु, हृदयों को मधुर मिलन भाया-
फिर सिन्धु सा है जीवन, नैनों ने नूतन फल पाया-
जब हिन्द बरसता प्रेम निखर, जो थमता नहीं थमाने से-
हम लोग हुए बड़ भागी है, इस पहले कोटि में आने से-
आगत का स्वागत अभिनन्दन , वाणी-वीणा झनकार रही...

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: SONG SUKHDAI ATRAM NARAYANPUR CG VICTIMS REGISTER

Impact Story : हैंडपंप में सुधार ग्रामवासियों को मिलने लगा पानी की सुविधा सन्देश रिकॉर्डिंग करने बाद...

कुठेन पारा, ग्राम-दूरती, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से किशन सिंह बता रहें है की पानी की समस्या के बारे में बता रही है. कुठेन पारा के वार्ड 2, में लगभग 35 परिवार है 25 अप्रैल, 2018. में सीजीनेट स्वर में रिकॉड किये थे, जिसके उपरांत सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की यथासंभव प्रयास कर अधिकारीयों से बात कर पानी की बनी समस्या को निराकरण कराने में सहयोग किये इस लिए सभी अधिकारीयों को एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद एंव आभार व्यक्त कर रहे है.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: KISHAUN SINGH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कब्ज रोग का घरेलु उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज रोग अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण कब्ज की समस्या होना आम बात है। भोजन के बाद बैठे रहने और रात के खाने के बाद सीधे सो जाने जैसी आदतें कब्ज के लिए जिम्मेदार होती हैं। अगर आपको भी होती है यह समस्या, तो हम बता रहे हैं तो घरेलु उपचार बता रहें है, अमरुद, जाम, बिही, अमरुद को नास्ता के समय में काटकर के काला नमक काली मिर्च अदरक के साथ खानें से में आराम मिलता है मिर्च मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर नमक का सेवन कम करें. नशा न करे. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »