हमारे गाँव की हैंडपंप ख़राब हैं, पानी की दिक्कतें होती हैं, कृपया हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें...
ग्राम-दोकम, पंचायत-बिर्गाली, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनुराम पोयाम बता रहे हैं हैंडपंप खराब पानी की समस्या हमारे गाँव में 7 घरों की संख्या हैं जहा पर हैंडपंप होने की वजह से पानी की बड़ी दिक्कत होती हैं और पानी की समस्या को लेकर सौर उर्जा पानी पंप के लिए आवेदन भी किया गया था किन्तु कोई सुनवाई नही हुआ इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों को अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात करके सौर उर्जा पानी पंप व्यवस्था कराने में सहयोग करें: संपर्क@7646980155, PHE@9406078557 (177848) RK
Posted on: Sep 24, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बारिश के भरोसे खेती होती है, बांध बन जाने से सिंचाई की सुविधा होगी...
भाटागुड़ा, ग्राम पंचायत-लेंड्रा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संपत सिंह सेठिया बता रहे हैं, उनके गाँव में सिंचाई के लिये कोई सुविधा नहीं है| बारिश के भरोसे खेती होती है| गांव के पास एक नाला जिसमे बांध बन जाये या फारेस्ट विभाग द्वारा जो बांध बना है उसमे गेट लग जाये तब पानी रुक सकता है| इससे समस्या हल हो सकती है| संबंधित विषय पर जानकारी और मदद के लिये कृपया दिये नंबरों पर संपर्क करें| सरपंच@6266251417, CEO@7835814506, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@6263672229. (176869) (AR)
Posted on: Sep 24, 2020. Tags: DEM ISSUE SONG VICTIMS REGISTER
आवास के लिये आवेदन किये लेकिन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है...
ग्राम पंचायत-डिलमिली, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुबती बता रही हैं कि उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है| उन्होंने इसके लिये आवेदन किया था जिसके बाद उनका नाम सूची में आ गया था लेकिन आवास नहीं बना है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: सरपंच@9131457869, सचिव@7898718409, CEO@8959393222. संपर्क नंबर@7067355296. (177557) (AR)
Posted on: Sep 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 24, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
हमसे अच्छे तो पशु पक्षी है, विचरण करते गली गली...कविता-
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
हमसे अच्छे तो पशु पक्षी है विचरण करते गली गली-
यत्र तत्र सर्वत्र हि देखो कोरोना की हवा चली-
जिनके तन पर नहीं है कपड़े-
हाँथ नहीं लगाते हैं-
न साबुन न सेनेटैजर दूरी नहीं बनाते हैं-
मानव का जीना है मुस्किल हालत अपनी है पतली... (AR)
