Impact : We got a new hand pump in our village a month after report on CGnet...

मोहला गवरखोज, वार्ड 20, ग्राम-डकनी पानी, पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, थाना-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि एक महीना पहले सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये थे नया हैण्डपम्प खुदवाने के लिए तो 1 फ़रवरी को नया हैण्डपम्प खुद गया है सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के पहले वे लोग जनपद, तहसील में भी शिकायत किये तो कोई सुनवाई नहीं हो रहा था इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.

Posted on: Feb 03, 2018. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में तीन साल से बिजली नहीं है और शिकायत करने पर कोई अधिकारी सुनते नहीं...

ग्राम-रामनई, विकासखंड-अजयगढ़ जिला पन्ना (म.प्र.) से साधू सिंह लोधी के साथ में बिंदा, ठाकुरदीन, जयगोपाल बता रहे है कि उनके गाँव में तीन से साल बिजली नहीं आ रही है ट्रांसफार्मर ख़राब है उसके लिए गाँव के लोगो ने कई बार बिजली अधिकारियो के पास शिकायत किया है पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो बात करके बिजली चालू करवाने में मदद करे: कलेक्टर@9755991970, 9999999999, प्रधान@9826728185, बिजली विभाग@7372255037. साधुसिंह लोधी@9617652699

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

Kisan Swara Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language: 2nd February 2018...

Today Narmada Prasad is presenting Kisan Swara Bultoo Radio in Hindi of in this latest edition of Bultoo radio discussing farming issues from all over the country. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: NARMADA PRASAD INSAN SONG VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ हे शारदे माँ...सरस्वती वंदना

ग्राम-गोटुलमुंडा, ब्लाक दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमन कुमार जैन पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ते है और वे एक सरस्वती वंदना गीत सुना रहे है:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञान तासे हमे तार दे माँ-
हम है अकेले हम है अधूरे मैया-
तेरी शरण में हमे तार दे माँ-
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: AMAN KUMAR JAIN SONG VICTIMS REGISTER

माटी हमारी पूजा हमारी वंदन...गीत

ग्राम-मुर्ता, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से रूप सिंह साहू एक गीत सुना रहे हैं:
मां भारती की स्वर्णिम माटी हमें है समदन-
माटी हमारी पूजा हमारी वंदन-
वो धन्य जो जननी इसका वली-
धरा सुखदायनी पर वरदायनी धरा पर-
कभी राम इसमे खेले कभी खेले इसमे नन्दन-
माटी हमारी पूजा माटी हमारी वन्दन...

Posted on: Jan 30, 2018. Tags: ROOP SINGH SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »