समय बड़ा बलवाना जी, पलट गये वेद पुराना...गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
समय बड़ा बलवाना जी, पलट गये वेद पुराना-
पलट गये वेद पुराना रे भईया-
दिये धुरंधर अर्जुन के मै सुनो सुनाथो बात-
और सर कस तीर कमान लुटा के एक भीलनी के हांथ-
समय बड़ा बलवाना जी, पलट गये वेद पुराना...
Posted on: Apr 29, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
अजयगढ़ और फर्सवाहा के मध्य सड़क पर मोड़ है, दुर्घटना होती रहती है, जगह का सुधार नहीं किया जा रहा है...
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| अजयगढ़ सेमरदा, तानगोडईया, फर्सवाहा तक जो सड़क गया है| उस पर एक मोड़ है| जहां पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है| एक साल में 25 जाने चली जाती है| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| जिससे दुर्घटनाओ को रोका जा सके| या कम किया जा सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर, उस जगह का सुधार कराने में मदद करें : कलेक्टर@9755991970, मुख्यमंत्री@9810022033. साधू सिंह लोधी@8719095669.
Posted on: Apr 29, 2019. Tags: MP PANNA PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
सुन-सुन मेरी गुडिया सुन, सुन-सुन मेरी गुडिया सुन...देश भक्ति गीत-
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धाली एक गीत सुना रहे हैं :
सुन-सुन मेरी गुडिया सुन-
सुन-सुन मेरी गुडिया सुन-
प्यार की गंगा बहे, देश में एकता रहे-
भस्म काली रात हो रोशनी की भी बात हो-
बात हो इंसान की बात हो हिंदुस्तान की-
मेरा भारत एक है, एकता में एक है...
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: MP SANTOSH KUMAR DHALI SATNA SONG VICTIMS REGISTER
शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले...गीत-
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रहे हैं :
शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले-
तुमको लाखो परनाम-
तू जलथल में तुम्ही अम्बर मे-
तुम्ही नगर के घर-घर में-
कैलास पर्वत वाले सांपो के माला वाले-
तुमको लाखो परनाम...
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
अपने मतदान के अधिकार को समझे, वोट जरुर दें...जागरूकता-
ग्राम-चोटानगा, विकासखण्ड-पलेरा, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से दसरथ प्रसाद रजक मतदाताओं को जागरूक करते हुये, संदेश दे रहे हैं| वे बता रहे हैं| चुनाव का समय है|मतदाता किसी के बहकावे में न आयें| अपना वोट अपने हिसाब से डाले| वोट खरीदने वाले, प्रलोभन देने वालो से बचें| देश सभी को एक वोट देने का अधिकार है| वो चाहे कोई भी हो| इसलिये वोट जरुर डाले| अपने मत देने के अधिकार को समझे| उपयोग करें |
