हरे रामा रामा हो हरे हरे...भजन-

डोंगरी पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम सोरी एक भजन सुना रहे हैं| यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
हरे रामा, रामा हो हरे हरे-
हरे कृष्णा, कृष्णा हो हरे हरे... (AR)

Posted on: Oct 18, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

सूपा-सुपा लाइ दाई,सुपा-सुपा लाइ ओ...छत्तीसगढ़ी नवरात्रि गीत-

ग्राम-आमनदुला, जिला-जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़) से से चन्द्रकांत लहरे नवरात्रि के अवसर पर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं-
सूपा-सुपा लाई दाई सुपा-सुपा लाई ओ-
का मा चढाओं महामाई ओ-
करसा के घर ले दाई सुपा बिसाएंव ओ-
नवा धान के मैया लाइ फ़ूडवाएं ओ-
चना गुड़ खाही दाई-चना गुड़ खाही ओ-
तोला चढाओं महामाई ओ-
कोष्टा के घर ले मैया लुगरा बिसायें ओ-
मनिहारी घरले मैया फुन्दरा बिसायें ओ-
पेड़ा मिठाई दाई पेड़ा मिठाई दाई ओ-
सुपा-सुपा लाइ दाई,सुपा-सुपा लाइ ओ-
तोला चढाओं महामाई ओ...

Posted on: Oct 18, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डूंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| RK

Posted on: Oct 18, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

छुनुर-छुनुर सुर मा तोर पैरी बांजे का रे...छत्तीसगढ़ी गीत-

खैरागढ़ जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहीं हैं-
छुनुर-छुनुर सुर मा तोर पैरी बांजे का रे-
पैरी के सुर निक लागे रे, पैरी के सुर निक लागे रे-
तोर बर मयारू मोला मया लागे ना-
तोर बर मयारू मोला मया लागे का रे-
तैहा पिया दे राजा पिरित के पानी ला-
छुनुर-छुनुर सुर मा तोर पैरी बांजे का रे...

Posted on: Oct 18, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

जून माह में मेरा घर तूफ़ान आने के कारण उड़ गया, कृपया मुवावजा दिलाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार क्रमांक-3, (पकलूपारा) ब्लॉक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल ने टी साथ में हैं ग्रामीण पंडरु राम बता रहें हैं गर्मी के सीजन में उनके मकान कच्चे होने के कारण जून माह में तूफ़ान में उड़ गया टूट-फुट गया| जिसकी वजह से बहुत ही समस्या हो रहीं हैं, दूसरों के घर में रहना पड रहा हैं इस समस्या को पटवारी साहब हो जानकारी दिए तथा उनके द्वारा लिखित पत्र ले गये लेकिन कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके समस्या की जाँच करके मुवावजा प्रधानमंत्री आवास दिलाने में मदद करें: पटवारी@934008924897, संपर्क@7693008690, सचिव@9407642538, CEO@9406016762,कलेक्टर@8458956694, (172341)

Posted on: Oct 18, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »