गरीबी से लड़ने वाले चलो साथ हमारे...गीत-
ग्राम-बाकुलवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रमशिला बिहान योजना से जुड़ी एक गीत सुना रही हैं :
गरीबी से लड़ने वाले चलो साथ हमारें-
साथ चलेगें बहेना साथ रहेंगे-
सूरज चाँद सितारे चलो साथ हमारे-
गरीबी से लड़ने वाले चलो साथ हमारे...
Posted on: Aug 31, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
नाचे गोटे सगे भाई-भाई...सरगुजिहा गीत-
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक सरगुजिहा गीत सुना रहे हैं :
नाचे गोटे सगे भाई-भाई-
ओही है यहाँ गुंडा कसाई-
नाचे गोटे सगे भाई-भाई-
ओही है यहाँ गुंडा कसाई...
Posted on: Aug 31, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
बीमार बिपत हिरमन के गम के निहा जानी...हल्बी गीत-
ग्राम-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दिलेश्वरी बघेल एक हल्बी गीत सुना रही हैं :
काकीन किंधा कपड़ा की कानिन पिया पानी-
बीमार बिपत हिरमन के गम के निहा जानी-
लेजा, लेजा रे, लेजा लेजा का जाउरे बाजार-
बासी कोसी के खाऊन भाते, पड़े ने बीमार-
बीमार बिपत हिरमन के गम के निहा जानी-
काकीन किंधा कपड़ा की कानिन पिया पानी...
Posted on: Aug 31, 2019. Tags: CG DILESHVARI BAGHEL NARAYANPUR SONG
कई साल से गाँव में रह रहे हैं, लेकिन भूमि पट्टा नहीं है...मदद की अपील-
ग्राम-रामापुरम, पंचायत-मुसलमडुग, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्राद्री कोठगुडम (तेलंगाना) से पायम रामुलु बता रहे है, वे 30 साल से रह रहे हैं| एक एक आदमी के पास दो, तीन एकड़ जमीन है| लेकिन जमीन का पट्टा नहीं है| भूमि का पट्टा के लिए आवेदन पत्र दिया गया है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिये वे सभी सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| कि इन नंबरो पर बात कर मदद दिलाने का प्रयास करे : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर@7893778321.
Posted on: Aug 31, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARENDRA PROBELM RAMAPURAM TELANGANA
स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| दाल चीनी 10 ग्राम, अदरक 10 ग्राम, काली मिर्च 3 ग्राम, तुलसी की 10 पत्ती, गिलोय, गुड़बेल 5 अंगुल सभी को पीस लें| उसके बाद एक गिलास पानी में उबालें| जब एक कप रह जाये| तब उसमे मिश्री मिलाकर रख लें| ऐसा दिन में डो बार बनाये और सुबह शाम सेवन करें लाभ हो सकता है| ठण्डी, चीजों से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@7879751110.
