आदेश नहीं आया कहकर बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं, किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है...
ग्राम-खड़गाँव, पोस्ट-विश्रामपुरी, तहसील-बड़ेराजपुर,जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से मंगल राम मंडावी किसानो कि समस्या के बारे में कह रहे हैं उनके गाँव में किसानो की बहुत समस्या है,बिजली विभाग वाले किसानो को बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं जिसकी वजह से वो खेत में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं खेती का काम नहीं हो पा रहा है|उन्होंने जब बिजली विभाग से शिकायत की तो आदेश नहीं आया है बोलकर मना कर दिया|इसलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ,साथी दिए हुए नम्बरों पर फ़ोन कर अधिकारियों पर दबाव बनायें और बिजली कनेक्शन दिलाने में मदद करे: कलेक्टर@9424200202. मंगल राम मंडावी@8120473865
Posted on: Sep 23, 2017. Tags: MANGAL RAM MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
भारत सरकार स्वच्छ भारत बनाने के लिए बहुत कुछ कर रही है, हम ग्रामीणों को उसमे जुड़ना चाहिए...
भारत सरकार आजकल स्वच्छता के लिए बहुत कुछ कर रही है तो हम ग्रामवासियों को उसका फ़ायदा उठाना चाहिए कह रहे हैं ग्राम-कोदवा, पोस्ट-ढाडी, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चंद्राकर कि मोदी जी तो स्वच्छ भारत योजना देश भर खोल दिए है लेकिन हमारे गाँव देहात में ये अभी तक ठीक से पहुंचा ही नहीं है | यहाँ बहुत गंदगी है और घर-घर में शौचालय है और शौचालय का पानी अंडरग्राउंड नाली नहीं होने के कारण गलियों में बहता है | जिससे बहुत गन्दगी फ़ैल रही है और आम जनता को भी परेशानी हो रही है | इसलिए ये लोग भारत सरकार से निवेदन कर रहे है कि गलियों को सुधारे और स्वच्छ गाँव बनाये और आम जनता सरकारी सुविधाओं का लाभ ले और वे भी इस अभियान में जुड़ें। दिनेश चंद्राकर@9755250483
Posted on: Sep 18, 2017. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार -
जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आजकल बरसात के मौसम में हर घर में बहुतों को हो रहे सर्दी जुकाम का घरेलू औषधीय उपचार बता रहे हैं, वे सुझा रहे हैं कि हल्दी 20 ग्राम, गुड़ 20 ग्राम, सरसों का तेल 5 ग्राम, तीनो को मिला कर चने या मटर के दाने के बराबर गोली बना ले और दो-दो गोली गुन-गुने पानी के साथ ले रात में सोने से कुछ समय पहले और सुबह भोजन के बाद सेवन करें, लगातार 4 दिनों तक सेवन करने से आराम मिलेगा इसमें कुछ परहेज भी करना आवश्यक होता है जैसे इस दवा को लेते समय ठन्डे पानी और चावल का सेवन नहीं करना चाहिए उसकी जगह रोटी और गेहूं के दलिए का सेवन करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: Sep 14, 2017. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
देख ले नज़र से अपना हम, जिन्दगी गरीब के...कविता
ग्राम-परमेश्वरपुर, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरिश्चन्द्र गीत सुना रहे है:
देखनि नज़र से अपना हम, जिन्दगी गरीब के-
जेकरा जबन बा मिलल, अपना नसीब से-
केहू करेला मजदूरी, केहू झरिया ला केहू कोढ़े-
लाज शरम के छोड़ी, वो करेला जी हुजूरी-
बाकि हो ना ताज महल, कोनो गरीब के-
देखनि नज़र से अपना हम, जिन्दगी गरीब के...
Posted on: Sep 09, 2017. Tags: HARISHCHANDRA SONG VICTIMS REGISTER
जंगल खोजो झाड़ी खोजो, खोज के हैरान हो गए हो...गीत
ग्राम-उदारी परसापरा, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-चलगली, जिला- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक गीत सुना रहे हैं :
जंगल खोजो झाड़ी खोजो-
खोज के हैरान हो गए हो-
मोर शिवा गुरु आ जाना-
मन के मंदिर में-
जंगल खोजो झाड़ी खोजो, खोज के हैरान हो गए हो-
मोर शिवा गुरु आ जाना मन के मंदिर में...
