निराश्रित विधवा पेंशन नहीं मिला, किये आवेदन कोई सुनवाई, कृपया मदद करे...
ग्राम-केरलापाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सगली बाई विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या के बारे में बता रहीं है| गाँव के गोटूल पारा निवासी सगली बाई बता रही है बहुत दिनों से पेंशन की मांग कर रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है. सरपंच सचिव को भी इस बारे में बताया है, परन्तु समस्या का कोई समाधान नहीं| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है|कृपया मदद करे. दिए गयें नम्बरों पर फ़ोन से बात कर पेंशन दिलाने में मदद करे. सरपंच@9406306917. सचिव@9406290588. CEO@9425263888.
Posted on: Dec 01, 2019. Tags: NARAYNPUR CG SONG SUKHDAAI KACHLAAM VICTIMS REGISTER
हैंडपंप की आभाव हो रही पानी की दिक्कतें, शिकायत किये कोई असर नहीकृपया मदद करे...
ग्राम-गोटूल, पंचायत-केरलापाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान सिंह मार्को और उनके साथ है जन मोहन उसेण्डी, मगलदाई, बता रहें है वार्ड क्रमांक 6 हैंडपंप की समस्या इस मोह्हले में लगभग 10 मकानों की संख्या जहाँ करीब 15 सालों से पानी की समस्या बना है जिसका शिकायत ग्राम पंचायत में किये गया परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील आकर रहे है, दिए गये फोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करे. PHE@9405599323. सचिव@7587214530. CEO@9425263888. संपर्क@8305132836.
Posted on: Nov 30, 2019. Tags: CHANDRABHAN MARKO NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वागतम गीत : स्वागत तेरी हम करते, गाते हैं मधुर सभी...
ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदई कचलाम एक गीत सुना रही है:
स्वागत तेरी हम करते, गाते हैं मधुर सभी-
होंठों पर मुस्कान लिए, गाते हैं ये गीत-
उमड़ रही है ख़ुशी हमारी, आज के दिन आने पर-
इसी ख़ुशी को प्रकट करके, मुस्कानें देकर...
Posted on: Nov 30, 2019. Tags: NARAYANPUR SONG SUKHDAI KACHALAM VICTIMS REGISTER
कविता : नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार...
ग्राम पंचायत-कुकराझोर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू साथ में स्कुल के बच्चें कविता सुना रहें है:
नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार –
लड़की गाती बढ़िया गाना, रखे सरोता सुनते नाना –
मोनू का चल रहा जहाज, कमल खिले हैं, सुन्दर आज-
नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार –
लड़की गाती बढ़िया गाना, रखे सरोता सुनते नाना –
नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार...
Posted on: Nov 30, 2019. Tags: KRITI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
नही मिला निराश्रित विधवा पेंशन, लगभग 13 सालों से शिकायत किये कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे.
ग्राम-केरलापाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाय आत्रम और उनके साथ ग्रामीण महिला रजोन्तीन बाई बता रही है निराश्रित विधवा पेंशन नही मिलने की समस्या बताया जा रहा है 12-13 सालों से नही मिल रहा है विधवा पेंशन जिसका शिकायत ग्राम पंचायत स्तर पर किया शिकायत परन्तु उनके द्वारा कोई निराकरण नही किया विधवा पेंशन नही मिलने कई प्रकार की समस्याए से जूझ रहे है. इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर ग्रामीण महिला का विधवा पेंशन दिला ने मदद करें. सरपंच@09406306913. सचिव@9425263888. जिला कलेक्टर@9425205669. संपर्क@9691036648.
