कहानी -"कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिये"...

ग्राम – बड़वानी, मध्यप्रदेश से सुरेश जी अहंकार को लेकर एक कहानी बता रहे हैं दो हस्ठ-पुष्ठ बैल एक बैलगाड़ी को खींच रहे थे दोनों बैलों के बीच एक कुत्ता भी चल रहा था उसका अहंकार था कि बैलगाड़ी मैं खींच रहा हूँ गाड़ीवान ने अपने चाबुक से कुत्ता को मारा वो दुम उठाकर भागा और उसको एहसास हो गया था कि असल में गाड़ी बैल ही खींच रहे थे उसका अहंकार मिट चुका था झूठ के साथ अहंकार रहता है किन्तु सच के सामने आते ही झूठ चूर-चूर हो जाता है इसलिए कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिये|संपर्क नम्बर@9669682196

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता हैं...हनुमान भक्ति गीत-

जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दाहिया हनुमान जी की भक्ति गीत सुना रहें हैं-
सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता हैं-
हनुमान को खुश करना आसान होता हैं-
कर ले भजन दिल से हनुमान प्यारे का-
जिनको भरोसा हैं अजनी दुलारे का-
वो घर मन्दिर जहाँ उनका सम्मान होता हैं-
हनुमान को खुश करना आसान होता हैं...
सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता हैं

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

इस्राएल के राजा बहुतो पे राज करता...यीशु मसीह गीत-

ग्राम मडपाला ब्लाक दरभा जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से रेशमा पुड्यामी यीशु मसीह गीत सुना रही हैं-
इस्राएल के राजा बहुतो पे राज करता-
सच्चा जीवन मार्ग हैं तू-
मनुष्य बन के स्वर्ग से धरा पर आया-
हमे नया जीवन देने को आये-
अब कि तारीक पे-
तेरा ही राज्य आये-
तेरी ही मर्जी धरा पर-
पूर्ण हो जाये...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : तीन पतिया पौधे का औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल तीन पतिया पौधे का औषधीय उपयोग बता रहे हैं| ये तीन पत्ती वाला पौधा होता है| पेचिस या दस्त होने पर इसके 5 पत्तो को पीसकर मठा के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| 5 दिन तक सेवन कर सकते हैं| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Oct 19, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

राशन वितरण में हो रही है गड़बड़ी...

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार नंबर 2, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दादूराम कुंजाम बता रहे हैं, राशन वितरण केंद्र में सही से राशन नहीं दिया जाता है| राशन दिये बिना ही कार्ड में एंट्री कर दिया जाता है| इस तरह से राशन और सामान वितरण में गडबड़ी किया जा रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9407645401, सरपंच@9406483354, CEO@9406013762, राशन वितरक@9752208825. संपर्क नंबर@9422300674, 7587052528. (179794) (AR)

Posted on: Oct 19, 2020. Tags: PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »