उग जा ना चंदो उग जा ना...भजन
ग्राम-ओदारी (परसापारा) तहसील वाड्रफनगर, पोस्ट कला बरती, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्र साय भजन गीत सुना रहें है ,
उग जा ना चंदो उग जा ना-
करदें रे चंदो इनजोरिया ना-
शिवा गुरु से भेट करे जाबो-
चलके जाबो रातीअंधरिया ना-
उग जा ना चंदो उग जा ना...
Posted on: Oct 08, 2017. Tags: Chandra Sai
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : स्वाईन फ्लू का लक्षण और प्राथमिक उपचार...
एच.डी.गाँधी रायपुर (छत्तीसगढ़) से स्वाईन फ्लू का लक्षण और प्राथमिक उपचार बता रहे हैं इसमें बुखार 1 से 4 डिग्री होता हैं अत्यधिक थकान, सर दर्द, ठंड लगना, नाक लगातार बहाना, गले में खरास, सांस लेने में तकलीफ होना, दस्त उल्टी होना आदि हो सकता है. लौंग, इलायची, सोठ, तुलसी, हल्दी, दाड़ चीनी, तुलसी, कालीमिर्च, गिलोय,पीपरी का अगल-अलग चूर्ण बनाकर बराबार मात्रा में मिलाकर तीन कप पानी में इतना उबाले कि एक कप रह जाए. इस काढ़े को शहद या देशी गुड के सांथ मिलाकर पीयें। यदि रोगी को सुगर हो तो शहद की मात्रा कम ले इसे दिन में तीन बार ले, किसी की प्रकार की खटाई, तेल युक्त भोजन का सेवन न करे | एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: Oct 07, 2017. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
बड़ा मजेदार शिवा बड़ा मजेदार...भजन
ग्राम-उदारी परसापरा, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-जल्गली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक भजन गीत सुना रहे हैं :
बड़ा मजेदार शिवा बड़ा मजेदार-
बड़ा मजेदार भोला बड़ा मजेदार-
हमर शिव गुरु के चर्चा मन बड़ा मजेदार-
कला-कला बाल भोला गोरा-गोरा गाल-
भभूती लगाय भोला दिखथे बवाल-
हमर मैया भवानी के चर्चा बड़ा मजेदार...
Posted on: Oct 02, 2017. Tags: CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER
खेत नदी के किनारे है पर विद्युत अधिकारी कनेक्शन नहीं दे रहे, बारिश नहीं है, फसल सूख रही है...
ग्राम-खड़गांव, पोस्ट-विश्रामपुरी, तहसील-बडेराजपुर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगलराम मंडावी बता रहे है कि बारिश नही होने से सूखा पड रहा है. इनका खेत नदी के किनारे है पर खेत में पानी लाने के लिए लाईट की जरुरत होती है, पानी लाने में किसानो को दिक्कतें होती है, इसके लिए किसानो ने विद्युत विभाग में आवेदन भी किया, लेकिन अधिकारी कनेक्शन नही मिलेगा, अभी बंद हो गया है बोलकर टाल देते हैं इसलिए परेशान हो कर साथी सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे समस्या का निराकरण हो सके : विद्युत विभाग@9584085973, कलेक्टर@9424200202. मंगलराम मंडावी@8120473865
Posted on: Oct 01, 2017. Tags: MANGALRAM MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
एक उड़ता है सफर से नये आया जैसा...कविता
ग्राम-विशेषरपुर, जिला-चंदौली (उत्तरप्रदेश) से करिश्मा एक कविता सुना रही हैं :
एक उड़ता है सफर से नये आया जैसा-
दुल्हन गई वहां से भाग-
चंदा मामा दूर के, पुड़ी पकाए दूर से-
आप खाए थाली में-
मुन्नों दे दे थाली में गए टूट-
मुन्ने गए रूठ-
पानी बरसा चम-चम-
छाता लेकर निकले हम...
