पीड़ितों का रजिस्टर: 15 दिन मै जेल में था केश लड़ने में मुझे बहुत पैसे लगे सरकार ने कोई मदद नही किया
ग्राम-मेड़ो, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) जेंती लाल बता रहे हैं कि वे 2002 में तेंदू पत्ता के फड़ मुंशी थे सभी पत्तों में आग लग जाने के कारण उन्हें ग्रिफ्तार किया गया, वे 15 दिन जेल में रहे| उनके जेल जाने के बाद घर की की परिस्थिति में बदलाव आया| उनके आय का कोई साधन नही था, इससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो थी| बाद में वकील की मदद से उन्हें जमानत मिली| जिसमे अधिक पैसे भी लगे जो गाँव के एक-दूसरे से उधारी मांगकर वकील के फीस का इंतजाम किया और अभी वे वापस अपने घर में है|
Posted on: Feb 22, 2021. Tags: CG DURGUKONDAL KANKER VICTIM REGISTER
पीडितो का रजिस्टर : मुझे पुलिस वालो ने 15 साल तक जेल में रखा था, मारपीट किये कोई मदद नहीं मिली...
ग्राम पंचायत-आतुरबेड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तिसगढ़) से शानिराम नुरेटी बता रहें है कि पुलिस वाले ने उन्हे जेल ले गए थे और उनके घर में पूर्वज का एक बंदूक था पहले के दादा पूर्वजों ने घर का देवी देवता मानते थे उसको भी थाना में जमा किए मारपीट किये पैसा जमा करवाये जेल से आने के बाद पेशी 15 साल तक जेल गए थे उस समय उनके पत्नी 2 बच्चे और उनकी मां थे कोई कमाने वाले नहीं था | उनके घर के लोगो ने लोन लेकर के उनके घर वाले ने जेल से छुड़ाया अभी तब उनको लोन है उस समय 28 साल का था उनको कोई प्रकार से सरकार के तरफ से मदद नहीं मिली है सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है| संपर्क@7646869560.
Posted on: Feb 21, 2021. Tags: CG KANKER SHANIRAM NURETI VICTIM REGISTER
न्याय मनुष्य के अच्छी व्यवहार के लिए बना है ...अंतर्राष्टीय न्याय दिवस
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से बिरेन्द्र गंधर्व सुविचार के बारे में बता रहे है|
आज 20 फरवरी है ,और 20 फरवरी को अंतराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है और यह दिवस 2009 से सारे विश्व में मनाया जाता है,अन्याय और मनुष्य को पाशविक प्रवृति की ओर ले जाता है और न्याय मनुष्य के अच्छी व्यवहार के लिए बना है,अन्याय का न्याय जब होता है जब मानवीय संवेदना भिन्न -भिन्न होती है, तब ही अधिकारों में भिन्नता उत्पन होती है जिससे अधिकारों का हनन होता है और मनुष्य में अपने अधिकारों को लेकर स्वार्थ आ जाता है| (AR)
Posted on: Feb 20, 2021. Tags: STORI
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिये है, सभी लोगों को धन्यवाद...
ग्राम-बडकू, पंचायत-रेंगागुंज, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से शंकरलाल नेताम बता रहें हैं कि गाँव में हैण्डपंप खराब हो गया था, एक साल हो गया सीजीनेट में संदेश रिकोर्ड किये थे, एक महिना पहले 2021 में हैण्डपंप लग गया, 12 घर के लोग इस हैण्डपंप से पानी पिते हैं, हैण्डपंप बन गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं, सम्पर्क नम्बर @8305136883.(185189)RM
Posted on: Feb 19, 2021. Tags: CG IMPACT STORI KONDAGANV SHANKARLAL NETAM
पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे पति को नक्सलियों ने मार दिया है, मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं...गोंडी
जिला-दंतेवाडा, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी गोंडी में बता रही हैं कि उनका पति को कैम्प में जाता हैं करके जंगल में बुलाके देखे और नही जाने के कारण 12 बजे आये घर में और मार के चले गए हम लोग नही जानते थे,उस दिन द्वार का दरवाजा भी बंद नही किये थे, और घर के अंधर ही घुसकर मार दिए,कितने लोग आये थे तो मुझे नही पता मेरा आँखों को टावल से बंद कर दिए थे, पति को मार कर चले गए मैं पूरा खून से सनी थी सभी तरफ कैम्प में जातें हैं पुलिस वाले से मिले थे बोलकर मार दिए| मेरे तीन बेटे हैं राशनकार्ड हैं तो चांवल मिलता हैं उसी को खातें हैं और गाँव में जो भी काम होता हैं| मजदूरी करके अपने बेटे लोगो को पालती हूँ | (183714) D
