करीब 9 साल से सरपंच-सचिव और ग्राम सभा में आवेदन दे रहे हैं, अधिकारी नही सुनते कृपया मदद करें...मदद की
ग्राम-कोठी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 7 में पानी की बहुत समस्या हैं, लगभग मार्च के महीने के बाद से यहाँ के कुँए में पानी ख़तम हो जाता है| थोड़ा पानी बचता है, उसमे पत्ते गिर कर सड़ जाते हैं| जिसको पीने से बीमारी फैलती है|वहां लगभग 7 घर, और 30 लोगों की जनसंख्या है | वे करीब 9 साल से सरपंच-सचिव और ग्राम सभा में आवेदन दिये हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रहा है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारीयों के नम्बरों पर बात कर नया हैंडपंप खुदवाने में मदद करें| सचिव@ 9617031878, सरपंच@9754419529, संपर्कनम्बर@9111923350.
Posted on: May 19, 2019. Tags: ASHOK VIHAY BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
स्वास्थय स्वर : कब्ज (गैस) के निवारण हेतु घरेलू नुस्ख़े बता रहा है...
जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय पेट में कब्ज (गैस) के निवारण हेतु घरेलू नुस्ख़े बता रहा है: रात्रि में 8-10 बड़ी मुनक्कदा एक ग्लास दूध में उबाल लें, उबालने के बाद ठीक तरह से ठंडा करने के बाद मुनक्कदा के बीज निकालकर फेक दें और बाकी शेष को खा लें ऊपर से दूध पी लें ऐसे करने से लाभ प्राप्त होता है |इसके अलावा एक नीबू के दो टुकड़े कर लें और बीज हटा लेने के बाद सोंठ, पीपल,काली मिर्च, काला नमक डाल के छोड़ दें| और बाद में इसके रस चूसने से आराम मिलता है |राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: May 19, 2019. Tags: MP RAGHVENDRASINGH RAI SONG TIAKMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप(BP) की बीमारी का घरेलु उपचार-
जिला- टीकमगढ़( मध्य प्रदेश) से वैद्य राघबीर सिंह राय उच्च रक्तचाप(BP) के बीमारी घरेलु उपचार बता रहें है| सबसे पहले आप को देखना होगा, आपका BP किन करने से बढ़ रहा है| अगर खून का गाढ़ापण से बढ़ रहा है तो अर्जुन छाल को सुबह शाम पानी में उबाल करके सेवन करने पे खून पतला रहेगा और BP कण्ट्रोल में रहेगा|
अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: रघबीर सिंह राय @9424759941
Posted on: May 19, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHBIR SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है...
ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ निलेश भरत, सुग्रीम पडवार बता रहे हैं कि ये ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है, जिनकी आर्थिक स्थिति में अब तक कोई सुधार नही हुआ है| उनको यह मदद पैसा मनीआर्डर द्वारा भेजती है, उनका कहना है कि अब तक कई लोगों ने इसमें जुड़कर लाभान्वित हुए है, यह मदद उन्हें वापस नही करनी पड़ती है| अधिक जानकारी के लिए निलेश भरत@9172053280, श्रीमती सुग्रीम पडवार@8103365277, व्हाट्सऐप नम्बर@9702014864.
Posted on: May 18, 2019. Tags: DINDORI MP SAMNAPUR SANTOSHKUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर की बीमारी का घरेलु उपचार-
जिला- टीकमगढ़( मध्य प्रदेश) से वैद्य राघबीर सिंह राय शुगर के बीमारी घरेलु उपचार बता रहें है| मैथी दाना को एक चमच के तीसरे भाग में ले और उसे सूती कपडे में बांध दे| उससे कपडे को पानी में भिंगो दे| इस मैथी के दाने को सुबह का भींगा को शाम में और शाम का भींगा को सुबह में सेबन करे| आपका शुगर कण्ट्रोल में रहेगा, लेवल में रहेगा| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: रघबीर सिंह राय @9424759941
