7 महीने से जल की समस्या है, पशु मर रहे हैं, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं-
ग्राम-पथरी पुरवा, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से देव कुमार पण्डे बता रहे हैं| हमारे गांव में जो हैण्डपंप लगे हैं, उसमे पानी नहीं निकलता है| सात महीने से ये समस्या बनी है| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| पानी के कमी के कारण पशु मर जा रहे हैं| लेकिन इस पर इस पर स्थानीय अधिकारी कोई काम नहीं कर रही है| जो वहा के लोगो के लिये एक बड़ी समस्या है : देव कुमार पण्डे@7869674376.
Posted on: Jun 05, 2019. Tags: DEV KUMAR PANDE MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
करपूर गौरम करूणावतारम...आरती-
ग्राम-मारमा, जिला-बलरामपुर रामानुज गंज (छत्तीसगढ़) से सैलेश यादव एक आरती सुना रहे हैं :
करपूर गौरम करूणावतारम-
संसार सारम भुजगेन्द्र हारम-
सदा वसंतम हृदयारविंदे-
भवम भवानी सहितं नमामि-
शिव गुरु रक्षामि-
शिव गुरु पढियाम, शिव गुरु त्राहिमाम...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PRAYER SAILESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
मन का भ्रम, 10 ऊंट या 9...कहानी-
एक बार एक आदमी 10 ऊँट को रेगिस्तान में पानी पिलाने तालाब ले जा रहा था| कुछ मील चलकर वह एक उठ पर बैठ गया| और ऊँट को गिनने लगा| एक कम था| घबराकर उतर गया, और 10 वे ऊँट की खोज में निकल गया | जब ऊंट का कोई निसान नहीं दिखाई दिया, तो उसने सोचा ऊंट खो गया है| खोजना बंद कर वह दुखी मन से वापस जाने लगा| वापस आकार देखा तो सभी ऊंट वहीँ थे| उसकी खुशी का ठिकाना न रहा| वह पुनः एक ऊंट पर सवार होकर आगे बढ़ा तो देखा एक ऊंट फिर गायब है| वह दोबारा खोज में निकला, लेकिन वह नहीं मिला| फिर वह वापस आया| तो देख 10 ऊंट मजे से चले जा रहे हैं|उसने सोचा गर्मी के वजह से कुछ गड़बड़ी हो रही है| वह फिर सबसे पीछे वाले ऊंट पर सवार हो गया| और गिना उसे समझ नहीं आया अभी भी क्यों कम हैं|
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: DIPLAL MP SEONI SONG STORY VICTIMS REGISTER
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...देश भक्ति गीत-
ग्राम-चंपापुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा-
सदा शक्ति बरसाने वाला, वीरो को हरसाने वाला-
प्रेम शुधा बरसाने वाला, मातृभूमि का तनमन सारा-
झंडा ऊंचा रहे हमारा-
इसकी शान न जाने पाये, चाहे जान भले ही जाये-
विश्व विजयी कर के दिखलाये-
जब होवे प्रण पूर्ण हमारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG KALAWATI DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
काल बड़ो बलशाली, जाके भोजन है नर-नारी...भजन-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं :
काल बड़ो बलशाली, जाके भोजन है नर-नारी-
ब्रम्हा, रूद्र, इंद्र गण खाये, खाये दैत्य हजारी-
बड़े-बड़े पृथ्वी के राजा, खाये जिमी तरकारी-
चाँद सूरज सितारे है नदियाँ, सागर, पर्वत भारी-
काल चक्र में सबे पिस जावें, अपने-अपने बारी-
नल चर, जल चर, नभ चर, वन चर, भू चर-लघु दिग्गज तन धारी...
