हमारे गाँव की हैंडपंप ख़राब हैं, पानी की दिक्कतें होती हैं, कृपया हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें...

ग्राम-कोड़ेनार, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) सेबल्लू राम ग्रामीण साथी बता रहें हैं पानी की समस्या वार्ड 1 में पिछले एक साल से हैंडपंप ख़राब हैं पानी ही नही निकलता हैं नदी-नाले का पानी पीना पड़ रहा हैं, जिसे कई प्रकार की बीमारी होती हैं, पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं होने पर, ख़ासकर महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके हैंडपंप को सुधरवाने में मदद करें:संपर्क@9406046274, सचिव@6266509506, सरपंच@6300798425, PHE@9406078557

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

ए री ए मैं कैसे घर जाऊं...गीत-

सेक्टर-C, राजनगर जिला-अनुपपूर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे राग़ वाद्य्श्री सुना रहे हैं-

ए री ए मैं कैसे घर जाऊं-
घर जाऊं मितवा तुम्हरी दिन्ग्वा-
राह चलत मगरो के ठाड़ो ठगवा-
ए री ए मैं कैसे घर जाऊं-
ए री ए मैं कैसे घर जाऊं-
मन तडपत है उनके दरश को-
बहुत दिनन और बीत गए जुगवा...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: बुखार, सर्दी, जुकाम, खासी, पथरी, दस्त, रोगों का वनऔषधि उपचार...

ग्राम-कांडोली (पटेलपारा) ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार बुखार, सर्दी, जुकाम, खासी, पथरी, दस्त, रोगों का वनऔषधि उपचार बता रहे हैं जंगली जड़ी-बूटी खोजकर उसे चूर्ण या काढ़ा बनाकर उपचार के लिए देते हैं, उनका कहना है सभी मौसम में यह औषधि मिलता है किन्तु गर्मी के मौसम में पहचानने में दिक्कत होती है|जड़ी बूटी के बदले में लोगों से कुछ नही लेते, सेवा की भाव से वे लोगों की मदद करते हैं. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@6395663840.

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

लाली लाली चुनरी ले ले ओ...जस गीत-

ब्लॉक-खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) जया मुंडे एक नवरात्रि गीत सुना रहीं हैं-
लाली लाली चुनरी ले ले ओ-
फीता संग मुंदरी ले ले न-
नवरात्र मा मैया जी के करले सिंगरी-
माथे बर टिकली, आंखी बर काजल-
गले बर लेना हार ओ-
जसन मन तोर लागे हो दीदी-
अपन मन के निमार ओ-
रेशम लागे सुतरी ले ले ओ-
आनी-बानी मुंदरी ले ले न-
नवरात्र मा मैया जी के करले सिंगरी...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

रामे लखन बोये हे जवारा- हो माते श्री तोर भुवन मा..जसगीत-

ब्लॉक-खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव से जया मुंडे एक जसगीत सुना रही है-
रामे लखन बोये हे जवारा-
हो माते श्री तोर भुवन मा-
माता श्री तोर भुवन मा-
दुर्गा दाई तोर भुवन मा-
के ओरी जोते खेत महा माई-
के ओरी बोये फुलवरिया-
के ओरी जले कलश महा माई-
दियरा माता श्री तोरे भुवन मा-
नौ ओरी जले खेत मा हमर-
दस ओरी फुलवरिया-
के ओरी जले कलश महा माई-
दियरा माता श्री तोर भुवन मा-
रामे लखन बोये हे जवारा हो-
माते श्री तोर भुवन मा...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »