Kanker Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi and Gondi : 20th February 2018...
Today Sumanlata Achla and Narmada Prasad are presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi languages in this latest edition with stories from forest areas in Kanker district of Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Feb 20, 2018. Tags: GONDI SUMANLATA ACHLA NARMADA PRASAD INSAN
हमारे मोहल्ले के आंगनवाड़ी में हैण्डपम्प नहीं है, बच्चे भी 150 मीटर दूर नाले का गंदा पानी पीते हैं...
वार्ड क्रमांक 12, ग्राम-नरोला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाथ, रामलाल, सोनावती, कौशलिया बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में एक आंगनवाडी चार साल से बना है लेकिन वहां पर हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण बच्चे लोग भी परेशान रहते है पानी के लिए आंगनवाडी के बच्चो को डेढ़ सौ मीटर दूर पानी पीने के लिए नाला में जाना पड़ता है गाँव वालो का कहना है कि हैण्डपम्प की सुविधा होती तो अच्छा होता और आंगनवाडी के बच्चो को भी पानी पीने में सुविधा होती| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों मदद की मांग कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9425934247, कलेक्टर@07775266117. अधिक जानकारी लिए संपर्क@8120818797.
Posted on: Feb 19, 2018. Tags: HARINATH RAMLAL SONAVATI SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय जिला मंडला के यार...लोक गीत
बंद्रबारी, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, पोस्ट-मंगली, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंह पर्ते एक गीत सुना राहे हैं :
हाय रे हाय जिला मंडला के यार-
कहा निकल गय हाय राजा जिला मंडला के रे-
खिला पथरा और ईटा गिरथे तोर महल मा-
तोला पुकारों राजा तोला पुकारों राजा-
हाय रे हाय मंडला के राजा यार-
महल रोवए दरबार रोवए रोवथे जंगल झाड़ी...
Posted on: Feb 19, 2018. Tags: SONG TRILOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में दो माह पहले बिजली के खम्भे के लिए गड्ढे खुद गए हैं, पर अभी तक बिजली नहीं आई...
ग्राम-माकड, ब्लाक-राजपुर, जिला-बलरामपुर (रामानुजगंज) छत्तीसगढ़ से पुरुषोत्तम सिंह बता रहे हैं कि पिछले 2017 दिसम्बर बिजली पोल के लिए 90 गड्ढे खुदवाए गये थे लेकिन आज तक बिजली नही लगी है रात में गाय-बैल गिर जाते है, बिजली का साधन ना होने के कारण गाँव के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिए है पर आज तक कोई ध्यान नही दिया जा रहा है तो साथी मदद की अपेक्षा करते हुए अपील कर रहे हैं की इस समस्या का समाधान करने के लिए दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: सरपंच@9754509029, बिजली ठेकेदार@9826208552.पुरुषोत्तम सिंह@9573064440
Posted on: Feb 18, 2018. Tags: PURUSHOTTAM SINGH SONG VICTIMS REGISTER
दुर्गावती महारानी हमार गोंडवाना की रानी...गोंडवाना गीत
गोंडवाना सेवा ट्रस्ट (अमूरकोट) अमरकंटक में जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रमिला सिंह मरकाम और सुशीला सिंह आये है वे लोग रानी दुर्गावती पर एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
दुर्गावती महारानी हमार गोंडवाना की रानी-
महाराजा संग्राम शाह के दुर्गावती कब आवहु-
महाराजा संग तिरत की बेटी दुर्गावती महारानी...
