पिताजी के पट्टे की जमीन बिना पूछताछ दूसरे के नाम कर दी, सालों से दौड़ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं...

ग्राम पंचायत- जुल्गी वॉर्ड क्र.1, ब्लॉक- भरतपुर, जिला- कोरिया (छतीसगढ़) से महेंद्र सिंह यादव बता रहे हैं कि उनके के पट्टे की जमीन को बिना किसी सुनवाई के दूसरे के नाम पे कर दिया गया है। वे जमीन अपने नाम करवाने के लिए 2016 से आवेदन दे रहे हैं, लेकिन राय, पटवारी उन्हें घुमा रहे हैं। शासकीय बाबू भी उनसे छोटे छोटे कामों के लिए घूसखोरी करते हैं। वे कहते हैं हम गरीब लोग कहा कहा जाएँ। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील करे रहे हैं कि दिए गए नंबरों मे बात कर उनका हक दिलाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ तहसीलदार- 9926131044, कलेक्टर- 9425253531।

Posted on: Sep 15, 2021. Tags: BHARATPUR BUREAUCRACY CG KORIYA LAND MAHENDRA SINGH YADAV PROBLEM

पेद्दापारा से परेलमेटा तक 5-6 किमी की दूरी तक रोड नहीं बना है, हमें बहुत समस्या होती है, मदद करें...

वट्टीपारा, ग्राम पंचायत-किलेपाल 3, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से युवा साथी महेश और राजू बता रहे हैं कि पेद्दापारा से परेलमेटा तक 5-6 किमी की दूरी तक रोड नहीं बना है। दो साल हो चुके हैं, सरपंच को शिकायत करने के बावजूद अभी तक काम नहीं हुआ है। आने जाने में दिक्कत होती है, एम्बुलेंस नहीं पहुँच पाता। महिलाओं को जादा कष्ट होता है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है दिए गए नंबरों मे बात कर रोड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच- 9407072439, संपर्क- 6268456674, कलेक्टर- 78458956694.

Posted on: Sep 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KILEPAL PROBLEM ROAD

गांव में आंगनबाड़ी भवन नही होने के कारण ग्रामीण बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रहा है,

डोंगरीपारा, ग्राम पंचायत- मुतनपाल नंबर 2, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से संकूराम मंडावी बता रहे हैं कि उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण गांव के छोटे बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं। इस आंगनबाड़ी भवन को लेकर कई जगह शिकायत किया है, लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गयें नंबर पर बात करके आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करें, जिससे ग्रामीण बच्चों को शिक्षा मिल सके: सरपंच@7587885318, सचिव@7697581375, CEO@9406016762, संपर्क नंबर@9479051468.

Posted on: Sep 14, 2021. Tags: AANGANBADI BASTANAR BASTAR CG MUTANPAL PROBLEM SANKURAM MANDAVI

हमारे घर में 9 सदस्य हैं, पर्याप्त राशन नहीं मिल पाता, राशन कार्ड अलग बनवाना चाहते हैं, मदद करें...

नरेटिपारा, ग्राम पंचयत- भेजा, ब्लॉक- लोहंडीगुड़ा, जिला- बस्तर, राज्य (छत्त्तीसगढ़) पीलूराम मौर्या बता रहे हैं कि उनके परिवार में नौ सदस्य हैं, इसलिए वह अपना राशन कार्ड माता-पिता से अलग बनवाना चाहते हैं। सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@ कलेक्टर- 8488556494, CEO- 8899251366, सरपंच- 9479224461, सचिव- 7648021198.

Posted on: Sep 14, 2021. Tags: BASTAR BHEJA CG LOHANDIGUDA PILURAM MORYA POROBLEM RATION CARD

गुड़ियापारा से तुलसीराम देसी खेती के तरीके साझा कर रहे हैं...

बामन पुजारीपारा, गुड़ियापारा, ग्राम पंचायत- बड़े किलेपाल 2, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम अपने खेत के फसल के बारे में बता रहे हैं। बीज संरक्षण का तरीका, फसल में गोबर खाद व देसी खेती के बारे में विवरण दे रहे हैं। वे बता रहे हैं कि अपने खेत में स्वयं व गायों से हल चलाया जाता है। इस मोसम में धान के आलावा कोदो भी लगाते हैं।

Posted on: Sep 14, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTANAR BASTAR CG FARMING GUDIYAPARA KILEPAL TULSIRAM

« View Newer Reports

View Older Reports »