पीड़ितों का रजिस्टर
ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-उतर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से जगदेव मंडावी बता रहे हैं, 6 साल पहले वर्ष 2013 में सजा हुई थी| जिसके कारण एक साल जेल में रहे| घर की व्यवस्था बिगड़ गयी थी, परेशानियाँ हुई| 1.5 लाख रूपये उधारी लेना पड़ा| जेल से वापस आने के बाद मजदूरी कर पैसे वापस किये| उनका कहना है इस बीच सरकार से कोई मदद नहीं मिला| संपर्क नंबर@7587028358. (185533)RM
Posted on: Feb 27, 2021. Tags: CG KANKER VICTIM STORY
बुद्धिमान बीरबल -कहानी
जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी बता रहे हैं|
बुद्धिमान-बीरबल, एक बार बादशाह अखबर ने अपने दरबरियो से एक अजीब सा प्रश्न पूछा| ऐसी क्या चीज है जिसे चाँद और सूरज नही देख सकते| सभी दरबारी चुप थे उन्हें उत्तर नहीं मालूम था| कुछ देर सोच कर बीरबल बोले अँधेरा जहाँपना| अकबर उसके उत्तर से बहुत खुश हुए| पर वो अपने दरबारियों की कुछ और प्रश्न पूछ कर परीक्षा लेना चाहते थे| इसलिए उन्हेंने जमीन पर एक लकीर खिंच कर पूछा दोनों किनारों से मिटाए बिना ये लकीर छोटी कैसे की जा सकती है| दरबारी फिर से चुप रह गए| आखिर कोई बिना किनारा मिटाए लकीर को छोटा कैसे कर सकता है| और बीरबल के पास उसका भी हल था उसने धीरे से बादशाह से लकड़ी ली और पहली लकीर के समान्तर एक और लकीर खीँच दी, यह लकीर पहली लकीर से बड़ी थी| फिर वो बादशाह से बोले लीजिए अब आपकी लकीर छोटी हो गयी| (184335)GT
Posted on: Feb 26, 2021. Tags: BADWANI MP STORY SURESH KUMAR
समय की कीमत...कहानी-
विकासखण्ड-सेंधवा, जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं, समय की कीमत एक वर्ष इसकी कीमत उस धरती से जिसने वर्ष भर रात दिन मेहनत की किन्तु अंतिम परीक्षा में अमुक्तियाँ हो गया, इनकी कीमत पुछियें समाचार पत्र संपादक से, इसके कीमत पूछिये ये मजदूर से जो अकेला कमाने वाला हो और उसे एक दिन काम ना मिला हो, उसकी कीमत पूछिये जिसका माँ अंतिम सांसे जिन्दा हो उसे माँ से मिलना हो, अथात प्रयास करने के बाद उसे पहले पहुचने के बाद बस छुट चुकी होती है|
Posted on: Feb 26, 2021. Tags: BADWANI MP STORY SURESH KUMAR
पीड़ितों का रजिस्टर: कक्षा 10 वी में पढ़ाई करने वाली लड़की को नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
ग्राम-पचांगी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कोमरा बता रहे हैं कि 2008 कि बात हैं मेरी बहन जिसकी उम्र तब 17 वर्ष थी, वह मौसा जी के घर में रह कर पढ़ाई कर रही थी, वह कक्षा 10 वी में थी| एक दिन सुबह दुकान से वापस घर आने के रास्ते में बी.एस.एफ. के सैनिक उसे अपने साथ ले गये| उन पर नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया, उन्हें एक साल राजनंदगांव जेल में रखा गया| जेल से छूटने के बाद वह स्कूल नहीं गयी, उसे डर था सब उसका मजाक उडाएँगे| वो पढ़ना चाहती थी, एक साल की जेल और दो साल पेशी में उसने बहुत कुछ खोया, इस पुरे मामले में उनके 50 हजार रुपये खर्च हुए| घर मे पैसे नही थे, उधर लेकर मुकदमा लड़ना पड़ा|
सम्पर्क नम्बर @9425292387(185491)RM
Posted on: Feb 25, 2021. Tags: CG DHANSINGH KOMRA DURGUKONDAL KANKER VICTIM REGISTER
पीडितो का रजिस्टर : मुझे नक्सली समझकर 2 साल तक जेल में रखे, परिवार वालो को बहुत समस्या हुई...
ग्राम-कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रांझीराम दुग्गा बता रहे हैं कि 2014 में पुलिस वालों ने उन्हें नक्सली समझकर जेल भेज दिया, वे 2 साल जेल में रहे, उनके घर में 4 सदस्य थे| उनके घर वाले उस दौरान बहुत परेशान रहते थे, उनका काफी खर्च भी हुआ|सरकार की तरफ से उनको कोई भी सहयोग नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9302532044,
