मेरे अनुसार से और अब हिंसा को कम करना चाहिए...

युवा साथी अपने नाम पता परिचय देने में असमर्थ रहें लेकिन बता रहें हैं ये जो बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के विषय पर विचार व्यक्त का रहें हैं की जो राजनीतिक तथा माओवाद और पुलिसकर्मियों के मध्य हो रही आम जनता के ऊपर हो रहीं हिंसा को राजनीतिक पुलिसकर्मी के माध्यम से नही बल्कि किसी विशेष मंच पर मिले और आपसी कर इस हिंसा को कम करना चाहिए है. RK

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 2 SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मुंह में छाले होने पर घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मुह में छाले हो जाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| चमेली के 5 पत्ते मुह में लेकर चबायें और थूकते रहें, जब तक उसका रस निकलता है| ये प्रकृया 4 दिन तक करना है| यदि चमेली का पत्ता न मिले तब अमरुद या जामफल के पत्ते का भी उपयोग किया जा सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@7007590143. (AR)

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

डिज़ावल क्षेत्र में हांथियो के झुण्ड के आने की जानकारी...

ग्राम, पोस्ट-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले बता रहे हैं उनके इलाके में हांथियो का आतंक है, हांथियो की संख्या लगभग 20 है जो इलाके में झुण्ड बनाकर घूम रहे हैं इसलिये निवासी सतर्क रहे हैं| अभी धान की खेती है, जिसके कारण हांथी खेतो के तरफ आकर्षित हो रहे हैं| 28 सितंबर 2020 को हांथीयों का झुण्ड डिज़ावल में आया और भोर में जंगल के तरफ जा चुके हैं| यदि कोई इलाके में रात को आना जाना करता है तो सतर्क रहें, रात को आना जाना न करें तो अच्छा रहेगा| (AR)

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

ज्योत से ज्योत जलाते चलों...गीत-

ग्राम-कुस्परी, तहसील-चुरहट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से चिन्तामणि पटेल एक गीत सुना रहें हैं-
ज्योत से ज्योत जलाते चलों-
प्रेम ककी गंगा बहाते चलो-
ज्योत से ज्योत जलाते चलों-
प्रेम ककी गंगा बहाते चलो...RK

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »