गाँव में बिजली नहीं है, जंगल के पास रहते हैं, रात के समय दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-सरवनबोड कालनी, ब्लाक-टेकुलपल्लि, जिला-भद्रादि कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से माड़वी रवि बता रहे है कि गाँव में बिजली की समस्या है | गाँव में 18 साल से रह रहे हैं, गाँव में बिजली लगाने का सरकार से अनुमति हुआ था लेकिन वन विभाग के अधिकारी मना करते है, जंगल के पास रहते हैं, रात के समय दिक्कत हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें :संपर्क M.R.O@9701346975, P.O.@9490957005. माड़वी रवि@9177072402. (170371) NM

Posted on: Jun 28, 2020. Tags: KOTHAGUDEM TELANGANA MADAVI PROBLEM BHADRADI RAVI ELECTRICITY

दिव्यांग हूँ, पढ़ाई लिखाई में परेशानी होती है, स्मार्टफ़ोन मिलने से आसानी होगी, कृपया मदद करें...

ग्राम-भीतरी, रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से छोटू साकेत अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह दिव्यांग हैं, उन्हें पढ़ने लिखने में दिक्कत होती है | उनका कहना है कि सरकार की तरफ से दिव्यांगो को जो स्मार्ट फ़ोन दिया जाता है | वह उन्हें नहीं मिला है | वह चाहते हैं कि उन्हें सरकार के द्वारा स्मार्ट फ़ोन दिया जाए | ताकि उन्हें पढ़ने लिखने में मदद हो सके | इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें: सचिव@9109072614. सरपंच@9755420498. छोटू साकेत@8718935919. (170494) NP

Posted on: Jun 28, 2020. Tags: CHHOTU SAKET MP PROBLEM HANDICAPPED

हैंडपंप नहीं है पानी के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, परेशान हो गए हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा जी के साथ सक्कू देवी अपने गाँव की समस्या से अवगत करा रही हैं | उनके मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें बहुत दूर से पानी लाना पड़ता है | दूर से सिर पे उठा के पानी लाते हैं, बहुत तकलीफ होती है | बच्चे दूर से पानी नहीं ला पाते हैं | बहुत परेशान हो गए हैं | इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही हैं, कृपया उनकी मदद करें: पी.एच.ई@7047603066. सुषमा@9981407609. (170504) NP

Posted on: Jun 28, 2020. Tags: SUSHMA SAKKU DEVI REWA MP WATER PROBLEM

मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, दवाओं का छिड़काव और मच्छरदानी दिलाने में सहयोग करें...

ग्राम-बितनपुर, पंचायत-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में मच्छरों के प्रकोप से होने वाली समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी मुकेश कुमार परस्ते बता रहे हैं कि बारिश के होने से गाँव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि इसके नियंत्रण के लिये मच्छरदानी वितरण किया जाये और दवाओं का छिड़काव किया जाये और कुआँ में जो गंदा पानी हो चुका है, उसे साफ करने के लिये दवा डाला जाये जिससे निवासी बीमार न हों| संपर्क नंबर@9754815101. कलेक्टर@6266562658. (170378) (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: DINDORI HEALTH MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

घर गिर चुका है, आवास की समस्या है, आवास दिलाने में मदद करें -

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव के एक बुजुर्ग की समस्या से अवगत करा रहे हैं, 70 वर्षीय श्री भीम बता रहे हैं कि उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका घर गिर चुका है जिसके कारण दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें :
सचिव@9977982510. संपर्क नंबर@9109784723. (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: HOUSE JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »