भारती पुकारती संस्कृति गुहारती...देशभक्ति गीत-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं-

भारती पुकारती संस्कृति गुहारती-
जाग नवजवान जाग राह पथ निहारती-
जाग और जग-जगा जागरण की गीत गा-
देख तो सही उधर सूर्य सुबह का उगा-
खिलखिला उठी किरण टीमर को गुहारती-
जाग नवजवान जाग राह पथ निहारती-
जाग और जग-जगा जागरण की गीत गा-
आज भारती उदार कि सामने विनाश-
भारती पुकारती संस्कृति गुहारती-
और देश का तरुण कर नहीं रहा प्रयास-
जाग नवजवान जाग राह पथ निहारती-
जाग और जग-जगा जागरण की गीत गा...

Posted on: Oct 21, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

पानी की समस्या अधिकारियों का कोई ध्यान नही, कृपया मदद करें...

ग्राम-बड़े बोदेनार (तातीपारा) ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमु राम तातीपारा वार्ड नम्बर 6 से पानी की समस्या बता रहे हैं कि वहां हैंडपंप नहीं होने से लोग बरसात के समय खेत से गड्ढा खोदकर पानी पीते हैं और बरसात के बाद नाला का पानी पीना पड़ता है जिसके चलते लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है| एक ही जगह पर कीड़े-मकोड़े भी पानी पीते हैं जिससे लोगों में सूजन, खुजली होती है, इस वार्ड में 22 घर है वे सब हैंडपंप और सौर उर्जा चाहते हैं, इसलिए सीजीनेट के साथी और सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं: अधिक जानकारी के लिये@7587784929, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, CEO@9406016762.

Posted on: Oct 21, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

सपना स्टील प्राइवेट लिमिटेड उरला रायपुर में काम करते हाथ कट गया नही मिला हैं मुवावजा...

उरला रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा और उनके साथ हैं मजदूर साथी राम सिंह अर्मो बता रहें हैं तनखाह तथा कोई मुवावजा नही मिलने की समस्या सपना स्टील प्राइवेट लिमिटेड उरला रायपुर में 5 जनवरी 2015 से काम करते हुए उनके हाथ 10 अगस्त 2020 को कट गये थे जिसके इलाज के तनखाह तथा कोई मुवावजा नही मिला उनका कहना हैं पेंशन मिलना चाहिए जिसे अपनी जीवन यापन कर सके इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके पेंशन दिलाने में मदद करें: श्रम सचिव रायपुर@9600134092, सहायक श्रम आयुक्त@9425559440, सपना स्टील प्राइवेट लिमिटेड उरला रायपुर डायरेक्टर@9425554400.

Posted on: Oct 21, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

टूटी झोपडिया मेरी माँ गरीब घर आजा माँ...भक्ति गीत-

जिला शहडोल राज्य मध्यप्रदेश से पप्पू कुमार दाहिया भक्ति गीत सुना रहें हैं – टूटी झोपडिया मेरी माँ-
गरीब घर आजा माँ-
बड़े बड़े लोग मैया भेंडी चढावें-
टीका लगाबे गरीब-
गरीब घर आ जा माँ-
अरे टूटी झोपडिया मेरी माँ-
गरीब घर आ जा माँ-
बड़े बड़े लोग मैया सोना चढावें-
चाँदी चढावें गरीब-
गरीब घर आ माँ-
टूटी झोपडिया मेरी माँ-
गरीब घर आजा माँ...

Posted on: Oct 21, 2020. Tags: GONDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

"संकल्पित हो रही जवानी माँ की पीड़ा हरने को"...

सुरेश कुमार बड़वानी, मध्यप्रदेश से “संकल्पित हो रही है जवानी” के विषय में बता रहे हैं:-”संकल्पित हो रही जवानी माँ की पीड़ा हरने को, निकली संगठित करके दुष्ट व्यक्ति से लड़ने को, विश्व राष्ट्र व विश्व शांति का चिंतन जिसको खलता है, इन्हें विश्व बंधुत्व निभाता नफरथ का विष पलता है, जो आतंकवाद हानि वस्तुतः उन्हें कुचलने को, संकल्पित हो रही जवानी माँ की पीड़ा हरने को| कट्टरता नफरथ फैलाती है, भ्रष्टा मन्त्र रचाती है, समता ममता राष्ट्र भक्ति की चर्चा उजेला भाती है उसमें स्वार्थी अरुणावाद की कट्टरता से धरने को, संकल्पित हो रही जवानी माँ की पीड़ा हरने को, दुनिया पर हावी होने का चढ़ा हुआ जूनून जिनको, खून ख़राबा कट करने में दर्द नहीं होता जिनको, मचल उठी है उन्हें जवानी पैरों तले मसलने को, संकल्पित हो रही जवानी माँ की पीड़ा हरने को| प्राणी मात्र से प्यार निभाता निर्मल वस्तु बहाते हैं, अपनी स्वार्थ सिधी के खातिर अरे कहर बरसाते हैं, कफ़न बांधकर चली जवानी उन्हें दफ़न करने को, संकल्पित हो रही जवानी माँ की पीड़ा हरने को ||

Posted on: Oct 21, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »