गांव के आंगनबाड़ी में पानी की सुविधा नहीं है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-बीसपुरन ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलुराम कश्यप जी बता रहे हैं, आंगनबाड़ी क्रमांक-1 में पानी की समस्या है| इस आंगनबाड़ी में पानी की सुविधा नहीं है और न ही आसपास कहीं बोरिग है, पीने की पानी के लिए काफी दूर जाकर लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को कई बार से शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9691410078, सचिव@940628668, पीड़ित@7000790245.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG DARBHA KAMLURAM KSHYAP PROBLEM WATER

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पुलिया की सुविधा हो गयी है-

ग्राम पंचायत-हलवा, लोहारापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चैतुराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पुल निर्माण का कार्य अधूरा था| लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर पुल बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@9399472577.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BASTAR CG CHAITURAM KASHYAP DARBHA IMPACT

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों की वजह से उनका खेत घर सब छूट गया|

जिला-नारायणपुर, ब्लाक-ओरछा (छत्तीसहगढ़) रामुराम नरेटी बता रहे हैं, कुछ साल पहले रामू जी व उसके परिवार इनके मूल गाँव को नक्सली समस्या के कारण भागकर दूसरे जगह आकर बस गए हैं| भागने का कारण उसके बेटे को मारना बताया| सरकार के ओर से इन्हे मुहावजा भी मिला था| अब रामू जी का मानना है की नक्सलियों की वजह से उनका खेत घर सब छूट गया| उनका जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो रहा है| उनको सरकार से नौकरी की मांग की है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587756289.

Posted on: Dec 31, 2021. Tags: CG DISPLACE MAOIST NARAYANPUR RAMURAM NARETHI REGISTER VICTIM

पीडितो का रजिस्टर : मेरे पिताजी को नक्सली समझकर जेल ले गये तब से घर वाले परेशान है, कोई मदद नहीं मिल

ग्राम-निबरा, पोस्ट-कोलर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बलराम हडको उनके पिता जी को 2001 में पुलिस वालों जेल ले गये| उस समय घर में बहुत समस्या हो रही थी उनके माँ-पापा ने बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते थे, लेकिन सरकार उनको कोई मदद नहीं की| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406365813.

Posted on: Dec 31, 2021. Tags: BALRAM HIDKO CG KANKER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के कारण वे लोग अपना गांव छोड़कर आना पड़ा|

ग्राम-जाटलूर,ब्लाक-ओरछा,जिला-नारायणपुर,बस्तर(छत्तीसगढ़) से कुलूराम गोटा बता रहे हैं की इनके मूल गाँव में नक्सली समस्या थी, नक्सलियों से परेशान होकर नारायणपुर आकर बस गये| नक्सलियों के कारण बहुत डर बना रहता था| वर्तमान में वे लोग नारायणपुर में रह रहे हैं| और उनको सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नहीं मिला है| वे चाहते हैं की सरकार के कुछ मदद मिले ताकि आसानी से अपना जीवन यापन कर सके| सचिव@9407992143, सम्पर्क@6267803873, CEO@9490957735, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Dec 31, 2021. Tags: BASTAR CG DISPLACE KULOORAM GOTA MAOIST VICTIM REGISTER VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »