बेनूर आंखों का अंधा मसीहा : लुई ब्रेल -

अपंगता हमेशा जीवन की बाधा नहीं होती, वरदान भी हो सकती है यह दुनिया के बहुत सारे लोगों ने बार-बार साबित किया है। करीब 200 साल पहले फ्रांस में ऐसे ही एक व्यक्ति हुए थे लुई ब्रेल जिन्होंने दुनिया भर के दृष्टिहीनों की दुनिया ही बदल कर रख दी, 5 साल की छोटी उम्र में एक दुर्घटना में अपनी दोनों आंखें गंवा देने वाले फ्रांस के एक मजदूर के बेटे लुई ब्रेल ने अपनी कल्पनाशक्ति, लगन और मेहनत से दुनिया को अनमोल उपहार दिया, जिस पर मनुष्यता आज भी गर्व करती है उन्होंने दुनिया की महानतम खोजों में दृष्टिहीनों के लिए ‘ब्रेल लिपि’ का आविष्कार किया, जिसने दृष्टिहीनों को पढ़ने लिखने के मौके देकर उनके अंधेरे जीवन में रोशनी भर दी। आजतक ‘ब्रेल लिपि’ ही बिना आंख के लोगों के लिए अपनी दुनिया और अपने लोगों से जुड़ने का एकमात्र ज़रिया बनी हुई है।

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सूत्रधार मरा नहीं करते...सफदर हाशमी पर कविता -

मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार शहीद रंगकर्मी सफदर हाशमी को याद करते हुए सरला माहेश्वरी की एक कविता सुना रहे हैं :
सूत्रधार मरा नहीं करते – तुम्हारे ताजा खून की कसम हम फिर वही खेल दिखायेंगे – हल्ला बोल हल्ला बोल की रणभेरी बजायेंगे – गरमायेंगे गरीबों का लहू – आग बनाकर शब्दों को तुम्हारे फहरायेंगे परचम की तरह गीतों को तुम्हारे – बस्ती-बस्ती नुक्कड़-नुक्कड़ हर चौराहे पर खेल दिखायेगा जमूरा तुम्हारा – करेगा फिर बेआबरू लोकराज का बाना पहने ढोंगी राजा को...

Posted on: Jan 02, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मायाराम सुरजन ऐसे व्यक्ति थे जिनमें किसी से दुश्मनी, कड़वाहट या बदला लेने की भावना नहीं थी...

मायाराम सुरजन का जीवन हमेशा चुनौतियों से जूझने में बीता लेकिन उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और अपने इन्हीं मूल्यों को पोषित करने की दृढ़ता के कारण बड़ी कीमतें चुकाईं। कई बार उन्हें आर्थिक तंगी और भावनात्मक स्तर पर भी गहरी चिंता का सामना करना पड़ा था। वे ऐसे व्यक्ति के रूप में जिए, जिनमें किसी से दुश्मनी, कड़वाहट, या बदला लेने की भावना नहीं थी। पत्रकारिता जगत के मार्गदर्शक के रूप में ख्यात श्री मायाराम सुरजन सही मायनों में स्वप्नदृष्टा और कर्मनिष्ठ तथा अपने बलबूते सिद्ध एक आदर्श पुरुष थे। वे बहुपठित और जनप्रिय राजनैतिक टिप्पणीकार थे और अनेक कृतियों के लेखक भी। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के, अंतरंग, सबको सन्मति दे भगवान, धूप छांव के दिन आपकी प्रमुख प्रकाशित किताबे है

Posted on: Jan 02, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

रे सुगना अब मत बाग अगोर रे सुगना, सूरज उगी न रतिया जागी न उतरी अब भोर...निर्गुण गीत -

सुनील कुमार मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से डॉ कुमार विरल की एक रचना सुना रहे हैं :
रे सुगना अब मत बाग अगोर रे सुगना – सूरज उगी न रतिया जागी न उतरी अब भोर –
खटते खटते खून जरईले जीते जी मर गईले – खटते खटते खून जरईले हासिल न भईले तोर – छूटल माटी गांव भूलाईल शहर नगर छिछिआईल – अजगर मुँह फईलवले बाटे सपना हो गईले थोड़ – रे सुगना अब मत बाग अगोर...

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए...कविता एवं गीत -

दुष्यंत कुमार और भोजपुरी के राष्ट्रीय गीत के रचयिता बाबु रघुवीर नारायण जी की पुण्य तिथि के अवसर में एक कविता एवं गीत:
हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए-
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए-
आज यह दीवार परदों की तरह हिलने लगी-
शर्ते लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए-
हर सडक पर हर गली में हर नगर हर गाँव में-
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए-
सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं-
मेरी कोशिश है कि यह सूरत बदलनी चाहिए...
बाबु नारायण जी का गीत-
सुंदर सुभूमि भैया भारत के देशवा से-
मोरा प्राण बसे ही म कहे रे बटोहीया-
एक द्वार घेरे रामा हिमा कोतो वलवा से-
तीन द्वार सिन्धु गह रवे रे बटोहीया...

Posted on: Dec 31, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »