मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...भजन-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिल-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है-
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है-
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है-
हैरान है ज़माना मंजिल भी मिल रही है-
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है-
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है...
Posted on: Aug 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
हम भारत वासी हैं, हम हिन्दुस्तानी हैं...गीत-
ग्राम-जबलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
हम भारत वासी हैं, हम हिन्दुस्तानी हैं-
ये बाते तो यारो बहुत पुरानी है-
मर जायेंगे, मिट जायेंगे इस देश के लिये-
हम अपना लहू बहायेंगे इस देश के लिये-
देश के खातिर मिट जाना असली कुरबानी है...
Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
उन्हें हम क्या दे पाये...गीत
ग्राम-बटाई, पोस्ट-रेवटी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
माँ की हांथ की रोटी छीनी, जेल की रोटी खाई-
उन्हें हम क्या दे पाये-
उन्होंने लिखकर देदी अपनी जान, देश के लिये हुए कुर्बान-
माँ की हांथ की रोटी छीनी, जेल की रोटी खाई-
उन्हें हम क्या दे पाये-
उन्होंने लिखकर देदी अपनी जान, देश के लिये हुए कुर्बान...
Posted on: Jul 24, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
कश्मीर जिगर के तुकडा काहे हिंदुस्तान...गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
कश्मीर जिगर के तुकडा काहे हिंदुस्तान-
जिया मोर जान मारे ओ-
दूध जब मंगवा ता खीर देहूं साथी-
कश्मीर मंगवा ता चीर देब छाती-
कश्मीर जिगर के तुकडा काहे हिंदुस्तान-
जिया मोर जान मारे ओ...
Posted on: Jul 19, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : समस्या रिकॉर्ड करने के15 दिन बाद पेंशन मिलने लगा है
ग्राम-हिनवटी, ब्लाक-गंगेव, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अवधेश पटेल बता रहे हैं| श्यामकली पटेल को विधवा पेशन नहीं मिल रहा था| जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या 2015 में सीजीनेट रिकॉर्ड किया था| रिकॉर्ड करने के 30 दिन बाद उन्हें विधवा पेंशन मिलने लगा| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनके मदद से उनकी समस्या हल हो गई| संपर्क नंबर@8827895229.
