गुंजाला, आदिलाबाद, तेलंगाना में गुंजाला गोंडी लिपि पर हुए कार्यक्रम की रिपोर्ट (गोंडी भाषा में)...

अरका मानिकराव तेलंगाना राज्य जिला-आदिलाबाद, तहसील-नारनुरमंडल गुंजाला से बता रहे है कि आज गुंजाला में गोंडी भाषा को लेकर कार्यक्रम मनाया गया| गुंजाला में गोंडी लिपि का अविष्कार किया गया था. इस अवसर पर आदिलाबाद जिला के कलेक्टर दिव्या राजन और रिटायर I.A.S. ऑफिसर गायत्री सिंह नेपुलु उपस्थित थे. नेपुलु ने एक किताब लिखा हैं | किताब का नाम इत मडा ता महिमा है. इसमें आदिवासी इलाको में जब वो कलेक्टर थे तब का अनुभव लिखे है| इस कर्यक्रम में बहुत सारे अतिथिगण आए थे और गोंड समाज के करीबन 150,200 लोग आये और वैसे ही कार्यक्रम हर साल मनाना है करके गोंड समाज के लोगों से निवेदन कर रहे है| अरका मानिकराव@8331065750.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: ARKA MANIKRAO GONDI

मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलती, खाने को कुछ नहीं है, शिकायत करने पर कोई भी सुनते नहीं है...

ग्राम पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आदिवासी वृद्धा मनिया कोल सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश यादव को बता रही है कि उनकी उम्र 63 वर्ष हो गई है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रही है जबकि उन्होंने अपना पूरा दस्तावेज समबन्धित अधिकारियों को दिया है और पंचायत कर्मियों को भी कई बार आवेदन दी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारि यों के नम्बरों में अधिक बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव गुप्ता@9893460966, रोजगार सहायक गोविन्द@9109481198. जगदीश यादव@7697448583.

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: MANIYA KOL PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

इसी में जीना प्यारो इसी से मरना इसी में सब कुछ करना है...गीत

ग्राम-होरागट, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से सागर एक्का और मनीषा कुमारी भजन गीत सुना रहें है:
इसी में जीना प्यारो इसी से मरना इसी में सब कुछ करना है-
स्वर्ग और पृथ्वी को ईशु ने बनाया प्रभु की महिमा हो-
इसी में जीना प्यारो इसी से मरना इसी में सब कुछ करना है-
आदम और हवा को ईशु ने बनाया प्रभु की महिमा हो-
नदी और नाला को प्रभु ने बनाया प्रभु की महिमा हो-
इसी में जीना प्यारो इसी से मरना इसी में सब कुछ करना है...

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: MANISHA KUMAR SAGAR EKKA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: We used to drink dirty water, now our problem has got solved, thanks...

ग्राम-देवान पटपर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हरी सिंह मरावी बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या थी, 25 परिवार झिरिया का पानी पीते थे, जिसमे बारिस का दूषित पानी मिल गया था, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने बहुत बार आवेदन किया थी लेकिन कोई काम नही हो रहा था, तब उन्होने अपनी समस्या को 1 महीना पहले सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद गाँव में पानी की सुविधा हो चुकी है, इसलिए वे खुश हैं, सीजीनेट के सभी सांथियो जिन्होंने अधिकारियों को फोन किया और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई हो है| उदय मानिकपुरी@8085182856.

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: SONG UADAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER WATER

हम सभी महिलाये गुणवान है...महिला समूह गीत

आश्रित-कुडकेल, पंचायत-कातिग, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला, (झारखंड) से जगमनी देवी, जगन्ति उराव और मगदली तिग्गा एक महिला समूह गीत सुना रहे है:
हम सभी महिलाये गुणवान-गुणवान है-
अपने को देखो तो सुन्दर है-
अपने को देखो तो गुणवान है
हम सभी महिला हे-
गुणवान बलवान-बलवान है-
अपने को देखो तो बलवान हैं-
म सभी महिलाये गुणवान-गुणवान है...

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: JAGANTI SONG JAGMANI DEVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »