सारे अक्षर पढ़ती जा, आगे-आगे बढ़ती जा...बेटियों पर गीत
प्रदीप जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से बेटियों पर आधारित पर गीत सुना रहे हैं:
सारे अक्षर पढ़ती जा,आगे-आगे बढ़ती जा-
शहरों में और गांव मे, आजादी की छांव में-
नये इरादे गढ़ती जा, आगे-आगे बढ़ती जा-
क्यों जुल्मों को सहती हैं और क्यों पिछे रहती हैं-
हर शोषण से लड़ती जा, आगे-आगे.
तू भारत की सीढ़ी हैं ये विधा की सीढ़ी हैं-
इस सीढ़ी पर चढ़ती जा ,आगे-आगे-
इन रूढ़िवादी चालो पर,हर शोषक के गालो पर-
खूब तमाचे जड़ती जा, आगे-आगे...
ये जीवन तेरे बिगाड़े ना,और तू जड़ से उखड़े ना-
इतनी गहरी बढ़ती जा, आगे-आगे....
तू साधन कर ले रक्षा के,पंख लगा के शिक्षा के-
उड़ती जा बस उड़ती जा, आगे-आगे...
Posted on: Aug 16, 2016. Tags: PRADEEP ALIRAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
अलीराजपुर: विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है...
जिला-अलीराजपुर मध्यप्रदेश से प्रदीप बता रहे हैं कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत धूमधाम से उनके आदिवासी बहुल जिले में मनाया जा रहा हैं और आदिवासी वीरों को याद किया जा रहा हैं और नारे लगाये जा रहे हैं जिसमें टानट्या भील, बिरसा मुंडा, ख्वाज्या नायक जैसे आदिवासी नेता अमर रहें ये नारे लग रहे है | इस अवसर पर इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आज अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आ रहे हैं और बहुत सारी समस्याओ को लेकर लोगों से बातचीत करेंगे | जिले में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और लोगों का काम का सही समय पर दाम नहीं मिल रहा है | भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही है | प्रदीप@9179783443
Posted on: Aug 09, 2016. Tags: PRADEEP ALIRAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
Govt should take help of machine to help check absenteeism of rural teachers...
Kailash Padoliya Mali is calling from Badya Goyal village Tehsil Jawra district Ratlam in Madhya Pradesh to give a suggestion on improving the situation. He says the level of education in rural areas is decreasing day by day. Teachers rarely come and disappear for long hours often. He suggests Govt should make arrangements for equipment like CCTV camera and internet so people from anywhere can help checking absenteeism. He wants to take this request to education minister in state and Centre. Kailsah@9926948043
Posted on: Jul 26, 2016. Tags: Kailash Padoliya Mali
हम अबोध नन्हे बच्चों की दुनिया हो सबसे न्यारी...किलकारी प्रार्थना
अंजलि कुमारी ग्राम-रहुआ, किलकारी बाल केंद्र जिला-मुजफ्फरपुर,बिहार से एक किलकारी प्रार्थना सुना रही है उनके साथ हैं उनके सहपाठी:
हम अबोध नन्हे बच्चों की दुनिया हो सबसे न्यारी-
हर चहरे पर खिलक रही हो सुन्दर प्यारी किलकारी-
हम में कोई भूखा न हो कही भी कोई नंगा न हो-
जाति धर्म के भेदभाव में कहीं पे कोई दंगा न हो-
हर रंग से सुशोभित भारत माता मनहारी-
हम अबोध बच्चों की दुनिया हो सबसे न्यारी...
Posted on: Jul 16, 2016. Tags: ANJALI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
मेरी लगी गुरू संग प्रीत कि दुनिया क्या जाने...भक्ति गीत
सोनाली राजपूत ग्राम-रामपुर, जिला-कटनी, मध्यप्रदेश से एक गीत सुना रही है-
मेरी लगी गुरू संग प्रीत कि दुनिया क्या जाने-
जब गुरुवर ने बाज लगायी-
पलट गया पासा मेरे भाई-
हो गयी हार से जीत-
मेरी लगी गुरू संग प्रीत...
