Today's News from newspapers in Gondi : 09th April 2017 -
आदिवासी समाज 28 अप्रैल को मनाएगा काला दिवस-नईदुनिया न्यूज़ खरगोन मध्यप्रदेश-
नारी शक्ति ग्राम संगठन पूरे गांव को बनाएगा नशामुक्त-भास्कर न्यूज भानुप्रतापपुर कांकेर छत्तीसगढ़ – नई एंबुलेंस पहुंची बस्तर, पुरानी बदलेंगी एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस
-बस्तर न्यूज़ जगदलपुर. छत्तीसगढ़-
जोकापाट में अब सिंचाई के लिए खोदे जाएंगे कुएं-दैनिक भास्कर अंबिकापुर छत्तीसगढ़-
Posted on: Apr 09, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHLA
हमारे पंचायत में कुछ बहते नालों में बाँध बन जाए तो तीन गाँव में पानी का स्तर ऊपर आ जाएगा...
ग्राम-धोड़ीपानी, पोस्ट-गरेला, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से ग्रामीण उनके पंचायत में पानी की समस्या को लेकर बता रहे है वो कह रहे है कि वहां के नालों में बाँध बन जाए तो पानी का स्तर ऊपर आ सकता है और तब कुंआ और हैण्डपम्प में भी पानी आ सकता है गाँव में और हैण्डपम्प की भी जरुरत है, अगर नाले में बाँध बन जाए तो कृषि के लिए भी सुविधा होगी। इस हेतु कई बार जनपद पंचायत, जिला पंचायत, PHE विभाग आदि में आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्य नही हुआ है, कृपया आप मदद करे इसके लिए इन नम्बरों पर फ़ोन करे- PHE विभाग@9993400770, विधायक@9425898329 जिससे इस पंचायत के तीन गाँवों के लोगों का जीवन बेहतर हो सके
Posted on: Apr 08, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
बिगड़ल आदत सुधार लिहनी, नगद ना मिलल ता उधार लिहनी...भोजपुरी कविता -
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भोजपुरी रचना सुना रहे है:
बिगड़ल आदत सुधार लिहनी-
नगद ना मिलल ता उधार लिहनी-
आपन जिनगी सवार लिह्नी-
प्यार न मिलल तो प्यार दिहनी-
देख के बढ़ल आगे दिया जला लिहनी-
ज्ञान बढ़ल ता आस के दिया जला लिहनी-
न बोलं कह के चिया धरा लिहनी-
दुःख में गला से गला मिला लिहनी-
अकेले में जाय बतिया लिहनी-
दोस्त पूछे ता गोल -गोल घुमा दिहनी-
बात के जवाब हम क दिहनी-
आख भर आये बर मन -मन समझा दिहनी-
खोज खबर औरो कहा लिह्नी-
तनी से बात पर ये जनदर का भूला दिहनी...
Posted on: Apr 07, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
समझ में आय मेरी बात जवाब कहो...ग़ज़ल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार विजया भारती की एक रचना सुना रहे हैं:
समझ में आए मेरी बात जवाब कहो-
भली लगे तो कहो ठीक या ख़राब कहो-
तुम्हारी बात करते तो उम्र चल निकली-
सम्भालूँ कब तलक सूखे गुलाब कहो-
हर एक जफावो को देखा है पास बहोत-
मेरे वजूद जख्मो की एक किताब कहो-
शक्लो हुनर में हम भी किसी से कम तो नहीं...
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मेरे पति की मृत्यु 3 साल पहले हुई, विधवा पेंशन अब तक नहीं मिली, कृपया दिलाने में मदद करें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-कोंडरी, पोस्ट-पोंडी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) में पहुँची है वहां सुखसागर सिंह पावले की गाँव के वार्ड क्रमांक 7 मरकाम टोला की सोनमती बाई से मुलाक़ात हुई है जो उनसे अपने पेंशन की समस्या बता रही है, वो कह रही है कि 3 वर्ष पूर्व पति देहांत हो गया है और आज तक उनको विधवा पेंशन नही मिला है, सरपंच सचिव के पास जाकर पूछने पर कहता है आ गया है लेकिन मुझे आज तक नही दिया गया है जिसके कारण परेशानी होती है, उच्च अधिकारियों को भी आवेदन दिया पर कुछ नहीं हुआ कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाकर मदद करें- जिला कलेक्टर@9425168667, पंचायत सचिव@9977446071


