रोजगार गारंटी योजना के तहत ट्रेक्टर से काम करवाए थे| उसका पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-हलवा, पंडरुपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फगनू कश्यप बता रहे हैं वे रोजगार गारंटी योजना के तहत ट्रेक्टर से रेती गिट्टी का काम करवाये थे| उसका पैसा नहीं मिला है| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नहीं मिला हैं,इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के पैसा दिलाने में मदद करें: सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@8839777335.
Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA FAGNU KASHYAP HALWA PAYMENT PROBLEM
इमानदारी और सच्चाई की हमेशा जीत होती है...कहानी
लुधियाना (पंजाब) अनिकेत शर्मा एक कहानी सुना रहे हैं-
चलो खाना खाने चलते हैं
राहुल: तुम्हे तो हम कल देख लेंगे-
बिरजू : आ जाना तुम तो तभी देखोगे न जब देखा जाएगा:
पंकज: अरे यार कल का खेल हम पास कर भी पाएंगे या नही-
राहुल: भाई कल टेंसन मत लो कल का कल देख लेंगे-
राघव-रोहित: अरे भाइयों क्या हुआ? तुमने बिरजू को बोक्सिंग का चेलेंज दे दिया क्या?
राहुल: अरे हां राघव भाई हमने उसको चेलेंज तो दे दिया लेकिन कल उससे जीत सकेंगे या नही...
Posted on: Dec 13, 2021. Tags: ANIKET SHARMA LUDHIYANA PANJAB
स्टॉप डैम नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दुशेन कुमार नाग बता रहे हैं, उनके गांव में स्टॉप डैम नहीं बना है, लोगों को सिचाई के लिए बहुत दिक्कत होती है| अच्छा फसल नहीं हो पाता है| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए स्टॉप डैम बनवाने की मांग कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके स्टॉप डैम बनवाने में मदद करें: सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008, संपर्क नंबर@8435778681.
Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA DUSHEN NAG PATELPARA PROBLEM STOP DAM
नाली अधुरा बना है, बरसात के दिनों में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र जी बता रहे हैं उनके गांव में नाली अधुरा बना है| बरसात के दिनों में लोगों को बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817732439, सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008.
Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA DHODRIPAL MAHENDRA NALI PROBLEM
जर्जर भवन के सुधार के लिये अधिकारी ध्यान नहीं देते...
तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं, सहकारी भवन जो जगन्नाथ मंदिर के करीब है, जर्जर हालत में है कभी भी गिर सकता है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458840000, सरपंच@9755142258. संपर्क नंबर@9993891275.
