ओम गुरु ओम गुरु सच्चिदानंद गुरु भजन -
ग्राम पंचायत -बदरेंगा ब्लाक -लोहंडीगुडा जिला -बस्तर (छतीसगढ़ )से रामा नाग
ओम गुरु ओम गुरु सच्चिदानंद गुरु -2
सच्चिदानंद गुरु सत्य नंद गुरु-2
ओम गुरु ओम गुरु प्रेम नंद गुरु,प्रेम नंद गुरु सच्चिदानंद गुरु
सच्चिदानंद गुरु कृपा नंद गुरु-2
ओम गुरु ओम गुरु कृपा नंद गुरु , ओम गुरु ओम गुरु कृपा नंद गुरु,
Posted on: Sep 18, 2021. Tags: BASTAR C.G HYMN LOHNDIGUDA NAG RAMA
खूब सुंदर मा तुचा खूब सुंदर बेनी...हल्बी विवाह गीत-
ग्राम+पंचायत-कापानार, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ फगनूराम पोडयामी एक हल्बी विवाह गीत सुना रहे है :
खूब सुंदर मा तुचा खूब सुंदर बेनी-
काय काजे पूछे च चाँद खुबे मुके...
Posted on: Sep 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG FAGNRAM PODIYAMI HALBI SONG
है अगर तुझमे हिम्मत...कविता-
जिला-भोपाल (मध्यप्रदेश) से सुनील सेन कविता सुना रहे हैं:
है अगर तुझमे हिम्मत-
तो करता कोशिश जा-
गिरना हैं सम्भलना है-
तू चलता लेकिन जा-
जो मंजिल आसान नही-
जो तुझको ऐसी मिल जाए...
Posted on: Sep 18, 2021. Tags: BHOPAL MP POEM SUNIL SEN
राष्ट्र के युवा तुम्हे बुला रही है भारती...पंक्तियाँ-
जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार देश से संबंधित पंक्तियाँ सुना रहे है :
राष्ट्र के युवा तुम्हे बुला रही है भारती-
जाग नौजवान जाग संस्कृति पुकारती-
उग्रवाद संस्कृति की असीमता मिटा रहा-
त्यागवाद संस्कृति की मूल्य को घटा रहा...
Posted on: Sep 18, 2021. Tags: BADWANI MP PANKTIYAN SURESH KUMAR
सहकार रेडियो: विचार यात्रा: नास्तिक होना आसान नहीं: ई वी रामास्वामी पेरियार
श्रोताओं, विचार यात्रा में आज सुनिए ई वी रामास्वामी पेरियार के विचार, उनके जन्मदिवस के अवसर पर। आवाज़ है साथी शिल्पी की।
वो कहते हैं कि-
“नास्तिक होना आसान नहीं। कोई भी “नासमझ” इंसान ईश्वर के अस्तित्व को मानकर फ्री हो जाता है। उसके लिए उसे “बुद्धि” की ज़रूरत नहीं होती। परंतु नास्तिक होने के लिए दृढ़ विश्वास और साहस की ज़रूरत होती है। ऐसी “योग्यता” उन लोगों के पास होती है जिनके पास “प्रखर तर्क बुद्धि” होती है। अंधश्रद्धा ऐसा केमिकल है जो इंसान को मूर्ख बनाने में काम आता है।”
