नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...भजन गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार कासी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का-
सदा न रहा है, सदा न रहेगा जमाना किसी का-
आयेगा बुलावा तो जाना पड़ेगा-
सर को तो आखिर झुकाना पड़ेगा-
वहां न चलेगा बहाना किसी का-
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...
Posted on: Jun 07, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KASI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट में होने वाली दर्द का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेट में होने वाली दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| इंगोडा वृक्ष के फल की गिरी को गुड़ में मिलाकर खाने से पेट दर्द की समस्या में आराम मिल सकता है| इंगोडा का फल बड़े नीबू की तरह होता है| पेड़ में कांटे लगे होते हैं| वह पीले रंग का होता है| अधिक जाकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार-
संजीवनी आयुर्वेदिक केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अर्जुन वृक्ष की छाल को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें, और मोटा दरदरा पीस कर चूर्ण बना लें| एक गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण को पकाना है| उसके बाद छानकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| दवा का सेवन भोजन के बाद करें| जिन्हें शुगर की समस्या नहीं है, वे दवा में दूध और शक्कर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: BHOPAL HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी में लू से बचने के घरेलू उपाय-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राधेश्याम उईके गर्मी में लू से बचने के घरेलू उपाय बता रहे हैं| गर्मी में घर से बहार निकलते समय जेब में एक प्याज रखें| शरीर के संपर्क में रहने से ये गर्मी को कम करता है| दूसरा आम का पाना बनाकर सेवन करें| इससे शरीर की गर्मी कम होती हैं| और ये गर्मी के दिनों में मिल भी जाता है| तीसरा सूती वस्त्र पहने इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है| पानी का अधिक सेवन करे| इस तरह से छोटी-छोटी बातो को ध्यान में रखने से लू से बचा जा सकता है | राधेश्याम उईके@8349833080.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: HEALTH JABALPUR MP RADHESHYAM UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
7 महीने से जल की समस्या है, पशु मर रहे हैं, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं-
ग्राम-पथरी पुरवा, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से देव कुमार पण्डे बता रहे हैं| हमारे गांव में जो हैण्डपंप लगे हैं, उसमे पानी नहीं निकलता है| सात महीने से ये समस्या बनी है| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| पानी के कमी के कारण पशु मर जा रहे हैं| लेकिन इस पर इस पर स्थानीय अधिकारी कोई काम नहीं कर रही है| जो वहा के लोगो के लिये एक बड़ी समस्या है : देव कुमार पण्डे@7869674376.
