कृषि से सबंध हल का उपयोग-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार (पाकलुपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमा जी बता रहे हैं, नांगर और जुवाड के बारे में ये हल जुताई के काम में आता है, बस्तर में इसका ज्यादातर उपयोग में लाते है| नांगर लकड़ी का बनता है, बैल, भैसा में गले से रस्सी लगा कर जोताई करते हैं| अधिक जानकारी के सम्पर्क नंबर@6264989337.

Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR CG KRISHI LAKHAMA

पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...

ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, (सुकुपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम मरकाम बता रहे है कि उनके पारा में पानी कि समस्या है, वहां के ग्रामीण कुआँ से पानी पीते है इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव को आवेदन दिए| लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7587784929.

Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR CG GUHAR LAKHMU MARKAM PROBLEM WATER

शौचालय की समस्या है, शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चिराकुरम मंडावी बता रहे है कि उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय नही मिला है शौचालय न होने से कई समस्यायें होती हैं, दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर शौचालय दिलाने में मदद करें: सरपंच@8305097469, कलेक्टर@9458956694, सीईओ@9406016762.

Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR CG CHIRAKURAM MNDAVI PROBLEM TOITEL

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे है, उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| 49 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9770502524, कलेक्टर@8458956694, सीईओ@9406016762.

Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR CG MANKURAM POYAM PROBLEM SISI ROD

प्रकृति से प्यार करोगे तो प्रकृति तुमसें प्यार करेगा ....

छत्तीसगढ़ राजनंदगांव से वीरेंद्र जी हम सब को वन महोत्सव के दिवस में प्रकृति से घनिष्ठ संबंध रखने का सुझाव दे रहे हैं|हमारे देश में जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव आयोजित किया जाता है जिसमे वे कह रहे हैं कि “जंगल में मंगल है “अर्थात् जहाँ जंगल है वहाँ सुख-शांति की प्राप्ति होती है|जंगल के अनेक नाम हैं जैसे-वन,कानन, अरण्य आदि नामों से जाना जाता है|परन्तु वर्तमान में वन अर्थात् प्रकृति की कटाई तेजी से हो रहा है,जिससे प्रकृति में संतुलन बिगाड़ रहा है,इसका प्रभाव हमारे सामने विभिन्न रूपों में दिखाई देता हैं,जैसे -कहीं अधिक बारिश से बाढ का आना,कहीं कम बारिश होना,कभी बरसात में गर्मी का होना आदि|ये सभी प्रकृति से छेड़-छाड़ करने का परिणाम है|इसलिए हमें वन की कटाई नहीं बल्कि वन की रक्षा करना चाहिए|अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना चाहिए और उनकी रक्षा करना चाहिए,जिससे प्रकृति खुश रहे,यदि प्रकृति खुश रहेगा तो हमें भी खुश रखेगा,इसलिए प्रकृति से प्यार करें तो प्रकृति भी हमसें प्यार करेगा|फिर धरती हमारा हैं,अम्बर हमारा है,सारा नजारा हमारा हैं|

Posted on: Jul 02, 2021. Tags: CG HUMANITY NATURE RAJNANDAGANV SAVE VEERENDRA

« View Newer Reports

View Older Reports »