जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं...कोरोना गीत-

ग्राम-जमडी , जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान सिंह एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
इस ज़माने में इस कोरोना ने कितने देशो में-
कितनी जान ली है-
जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं-
मोदी जी की बातों को ये क्यूँ अनसुना करते हैं-
महामारी को कोई सिकलिक नही समझे-
राहों में मिलकर यूं कोई महफ़िल नही करते...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: ANUPPUR CHANDRABHAN SINGH CORONA SONG MP

हमारे में रोड की बहुत समस्या है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-सीतलगुर (गुडिया) ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से इंगाराम मुचाकी बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है, बारिश के समय कीचड़ हो जाता है बाजार आने जाने में बहुत समस्या होती है आपातकाल के समय एम्बुलेंस भी नहीं आ पाती है उसके लिये अधिकारियों को कई बार आवेदन दिये है अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई | रोड की हालत पहले से ज्यादा ख़राब होते जा रहा है| लोगो की मांग है की रोड बनना चाहिये | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8817233964, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CG INGARAM MUCHAKI JAGADALPUR PROBLEM ROAD SITALGUR

गांव में स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-सीतलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से लेखन नाग बता रहे हैं उनके गांव में स्कूल नहीं बना है, गांव के बच्चों को दूर पढाई के लिए जाना पड़ता है| दूर होने के कारण बच्चों के शिक्षा नहीं मिल पाता है| इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन किये हैं| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098791821, सरपंच@8815989823, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CG JAGADALPUR LAIKHAN NAG PROBLEM SCHOOL SITALGUR

सहकार रेडियो : बाल चौपाल कहानी-

बच्चों, बाल चौपाल में आज सुनिए विजयदान देथा जी की कहानी मेंढक की चतुराई| इसे अपनी आवाज़ दी है सुनीता जी ने| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने| तो इसे सुनिए, अपने दोस्तों को शेयर कीजिए और ये कहानी आपको कैसी लगी, कमेन्ट बॉक्स में हमें ज़रूर बताइयेगा|
https://www.sahkarradio.com/

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

मुझे आवास योजना के तरफ का कुआँ का पुरा पैसा नही मिला है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद

ग्राम पंचायत-कोडेनार अडमापारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से केशव राम कर्मा बता रहे हैं आवास योजना के तरफ का कुआँ का पुरा पैसा नही मिला है। बुरसू मंगलू ग्राम कोडेनार अड़मापारा के नाम से कुआँ निकला है। 2 साल हो रहा है उस कुंआ का पूरा पैसा 62 हजार का है उसमें सें 50 हजार रुपये ही दिया है बाकी के पैसा रोजगार सहायक सचिव धरमूराम के पास है। लेकिन दे नही रहे हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:
सम्पर्क नंबर@9392337657 CEO@9406016762,
कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KESHAWRAM KARMA PAISA PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »