एक घर में पांच दिये जल रहे थे, कहानी...

स्वप्न जोशी जिला-झांशी, (उत्तरप्रदेश) से कहानी सुना रहें है,कहानी का नाम है, दिया-
एक घर में पांच दिये जल जल रहे थे, एक दिन पहले दिये ने कहा इतना जलकर भी मेरी रोशनी की इन लोगों को कोई कद्र नहीं, इतना कहकर बहतर यही होगा का मै बुझ जाऊ विभव खुद को घर्क समझकर भुझ गया, जानते है वो दिया कौन था वो दिया था उत्साह का प्रतिक दूसरा दिया था शांति का प्रतिक उसने कहा मुझे भिओ भुझ जाना चाहिए निरंतर शांति के प्रतिक रोशनी देने के वाबजूद भी लोग हिंसा कर रहें है, और इतना कहकर शांति का दिया भुझ गया | शांति के दिया के भुझने के बाद जो तीसरा दिया हिम्मत का था, वो भी अपनी हिम्मत खो बैठा उत्साह शांति अब और हिम्मत के न रहने पर चौथे दिये ने भुझना ही उचित समझा| चौथा दिया समृधि का प्रतिक था सभी दिए भुझने के बाद केवल पांचवा दिये अकेला ही जल रहा था हल्का के पांचवा दिया सबसे छोटा था मगर फिर भी वह निरंतर जल रह था, तब उस घर में एक लड़के ने परवेश किया | उसने देखा कि उस घर में सिर्फ एक ही दिया जल रहा है, e देख ओ खुशी से झूम उठा, चार दिया भुझने के वजह ओ दुखी नहीं हुआ बल्कि ये सोचकर के खुश हुआ, कम से कम एक दिया तो जल रहा है उसने तुरंत पाचवा दिया उठाया और फिर से ओ चारों दिया जला दया जानते है ओ पांचवा अनोखा कौन था, वो था उम्मीद का दिया इसलिए अपने घर में अपने मन हमेशा उम्मीद का दिया जलाये रखना चाहिए लेकिन सब दिया भुझ जाये उम्मीद का दिया कभी नहीं भुझना चाहिए क्योकि एक ही दिया काफी सभी दिये को जलाने लिये | (MS)

Posted on: Apr 01, 2021. Tags: JANSHI JOSHI STORY UP

पीड़ितों का रजिस्टर: जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी|

ग्राम-निबरा, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से खोरी बता रहे हैं, वे पहले आमाबेड़ा कोलयारी गांव में रहतें थे, वर्तमान में अपना गांव छोड़ कर निबरा गांव में आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उनके पति को पुलिस वालों ने नक्सली समझ कर जेल भेज दिया था, जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी| अभी तक उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिली है| (MS)

Posted on: Apr 01, 2021. Tags: CG KANKER KHORI VICTIM REGISTER

चापलूसों से हमें सावधान रहना चाहिए...कहानी

यशस्वी एक कहानी सुना रहे हैं-
एक जंगल में एक चालाक लोमड़ी रहती थी, एक दिन उसे बहुत तेज भूक लगी थी चलते-चलते वह एक बाग़ में पंहुची वहां देखा की पेड़ के डाल में एक कौआ बैठा हुआ है, और उसको चोंच में पनीर का टुकडा है| पनीर के टुकडा को देखते ही लोमड़ी के मुंह में पानी आ गया| वह कौआ से बोली, कौआ भाई आपके आवाज तो बहुत सुन्दर है मैं आपके आवाज सुनना चाहती हूँ| जैसे ही कौआ बोलने के लिए चोंच खोली पनीर का टुकडा नीचे गिर गया और लोमड़ी ने उसे उठाकर खा लिया बेचारा कौआ देखता ही रह गया| चापलूसों से हमें सावधान रहना चाहिए|

Posted on: Mar 30, 2021. Tags: STORY

होलिका दहन की प्रचलित कथा...

ग्राम-पपरौड़ी जिला-अनूपपुर, मध्यप्रदेश से सोनू राठौर होलिका दहन की एक प्रचलित कथा सुना रहे हैं, जिसमे होलिका जिसे आग में न जलने का वरदान प्राप्त था लेकिन अपने बुरे कर्मो के कारण आग में जल गयी और प्रहलाद जो भगवान विष्णू के भक्त थे अपने अच्छे कर्मो के कारण आग में नहीं जले और बच गये| कहानी के अनुसार इसी आधार पर आज भी होलिका दहन किया जाता है और होली का त्यौहार मनाया जाता है| अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Mar 28, 2021. Tags: ANUPPUR MP SONU RATHOUR STORY

Impact : टूटे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया...

ग्राम-डोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से संपतलाल यादव बता रहे हैं, उन्होंने अपने गाँव की एक समस्या लगभग 3 माह पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसका निराकरण हो गया है| हनुमंत सागर का पुल टूट गया था जिसका सुधार कार्य हो चुका है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7898866791. (AR)

Posted on: Mar 27, 2021. Tags: CG IMPACT STORY JANJGIR CHAMPA SAMPATLAL YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »