स्वास्थ्य स्वर : चेचक बीमारी का घरेलू उपचार-

सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतलाल श्रीमाली चेचक बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी, लौंग और कत्था सभी को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर लगायें| लाभ हो सकता है| दूसरा नीम की पत्ती को पीसकर लगाने से लाभ हो सकता है| जब चेचक की शुरुआत हो तब नीम के निंबोली को पानी के साथ पीसकर पिलाने से चेचक नहीं निकलती है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : अनंतलाल श्रीमाली@9179607522.

Posted on: Jun 22, 2019. Tags: ANANTLAL SHRIMALI HEALTH MP SAGAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : जीवन में स्वस्थ रहने के लिये सभी को योग करना चाहिये...

ग्राम-छतैनी, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से देवेंद्र लोधी जीवन में योग के महत्व को बता रहे हैं| योग हमारे जीवन के लिये बहुत आवश्यक है| जो बच्चे अभी 16-18 वर्ष के हैं| प्रतिदिन सुबह योग करें| उसके बाद साफ़ सुथरा होकर दूध का सेवन करें| फूले चने खायें| दौड़ें | इससे शरीर का विकास होता है, और मजबूती आती है| मानसिक संतुलन रहेगा| शरीर स्वस्थ रहेगा| घरो में रहने वाली महिलाये जो शारीरिक मेहनत नहीं कर पाती उन्हें योग जरुर करना चाहिये| नहीं तो जल्दी बीमार पड़ जायेंगे| इसलिये योग करें और स्वास्थ्य रहें | देवेंद्र लोधी@9754649943.

Posted on: Jun 22, 2019. Tags: DEVENDRA LODHI HEALTH MP PANNA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 3 साल से पानी की समस्या थी, सीजीनेट साथियों की मदद से हल हो गई...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिववरन कोरी बता रहे हैं| उनको पानी की समस्या थी| जिससे वे तीन साल से परेशान थे| आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद उनकी पानी की समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनकी समस्या का निराकरण हो गया| शिववरन कोरी@7566261985.

Posted on: Jun 22, 2019. Tags: IMPACT STORY MP REWA SHIVEWARAN KORI SONG VICTIMS REGISTER

कुआ का बचा गंदा पानी पीने से बीमारी होती है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-कोठी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक पियार बता रहे हैं| पतेरा टोला वार्ड क्रमांक 4 में पानी की समस्या है| पारा के कुआ में मार्च महीने से पानी खत्म हो जाता है| थोड़ा बहुत जो बचता है| उसमे पत्ते गिर जाने से वह सड़ जाता है| उस पानी को पीने से बीमारी होती हैं| पारा में 7 घर और 30 जनसंख्या है| जो उस समस्या से जूझ रहे हैं| समस्या के निराकरण के लिये वे 6 साल से अधिकारियों के पास आवेदन दे रहे हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9754419529, सचिव@9617031878. अशोक पियार@9111923350.

Posted on: Jun 22, 2019. Tags: ASHOK PIYAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

प्यारा हिंदुस्तान है, गोपालो की शान है...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी के मित्र राम कावडे एक गीत सुना रहे हैं :
प्यारा हिंदुस्तान है, गोपालो की शान है-
वीरो का मैदान इसमे भक्तो के भगवान है-
आओ इसे जगायेंगे सबको बतलायेंगे-
बाल वीरो हम सब तो ऋषियों के संतान हैं-
आजादी के जंग में आबादी के रंग में-
प्यारा हिंदुस्तान है, गोपालो की शान है...

Posted on: Jun 21, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »