जाग नवजवान जाग राह पथ निहारती...कविता-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
भारती पुकारती भारती गुहारती-
जाग नवजवान जाग राह पथ निहारती-
जाग और जग जगा, जागरण के गीत गा-
देख तो सही उधर-
खिल खिला उठी किरन-
जाग नवजवान जाग राह पथ निहारती... (AR)

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

6 माह 11 दिन काम किया, पूरे पैसे नहीं मिले...

दंतेवाड़ा, जिला-दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से राम बरिछन यादव बता रहे हैं उन्होंने वहां पर मधुबन होटल में काम किया था| 6 माह 11 दिन जिसका वेतन 1 लाख 40 हजार होता है| जिसमे से 84 हजार रुपये उनको मिला बाकि का पैसा उन्हें नहीं मिला है| आज कल बोलकर मालिक बात को टालता रहा| उन्होंने इसके लिये लेवर अधिकारी और कलेक्टर के पास आवेदन किया लेकिन काम नहीं हो पा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने मदद करें: होटल मालिक@7852970456, 9437784320. लेबर अधिकारी@8895709314. (178476) (AR)

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गूलर के औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल गूलर के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, गूलर फल का चूर्ण एक चम्मच लेकर पानी के साथ सेवन करने से पेशाब में शक्कर का आना बंद हो सकता है| मधुमेह रोग में आराम मिल सकता है| गर्भपात होने की समस्या में चीनी और चावल का धोवन मिलाकर पीने से गर्भासय की पीड़ा में आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

मेरे अनुसार से माओवाद से बातचीत कर उनकी मांगे को पूरा करने से ही हिंसा कम या खत्म क्या जा सकता हैं...

उपेन्द्र पांडे आमाबाद जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण में अपनी विचार बता रहें हैं की ये जो राजनीतिक हो सबसे बड़ा कारण है इस हिंसा को बढाने में मेरे राय के अनुसार कोई भी राजनीति पार्टी इस हिंसा को ख़त्म करना नही चाहते| सब उसे बढ़ावा देते हैं, राजनीति ही नही होगी तो कही न कही आमोवादी हिंसा कम या ख़त्म हो सकती है बातचीत कर या उनकी जो मांगे है उसे पूरा करे तो किसी प्रकार की कोई हिंसा होने की संभावना ही नही बनती है.

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »