हमारे गाँव में आज तक बिजली नहीं है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कान्ड़ेराम बता रहे है कि उनके गाँव में आज तक बिजली नहीं लगा है और उनके गाँव में जनसँख्या 150 है और 28 घर है, बिजली लगवाने के लिए लोग कई बार पंचायत में और बिजली अधिकारियो के पास भी शिकायत किये है तो कहते लग जायेगा लग जायेगा लेकिन आज तक नहीं लगा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनके गाँव में बिजली लगवाने में मदद करें: C.E.O.@7587054500, सचिव@7770931358, रोजगार सहायक@7587477416. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.

Posted on: Jan 23, 2018. Tags: KAANDERAM RAMKUMAR UIKA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our broken village handpump got repaired after reporting on CGnet...

विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मुनिनाथ बता रहे है कि उनके गाँव के दोनों हैण्डपम्प ख़राब थे उसमे से एक को बना दिए थे पर उसके बाद आंगनवाडी के हैण्डपम्प में बहुत भीड़ हो जाता था तो बच्चो को पानी नहीं मिल पा रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये तो रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो जनवरी माह के 4 तारीख को हैण्डपम्प को बना दिए है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. मुनिनाथ@9165820084.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: HANDPUMP MUNINATH BILASPUR SONG VICTIMS REGISTER WATER

रे रे रेला रे रे रेला राला रे रेला...गोंडी गीत -

ग्राम-गुडेफल, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सविता और करिशमा एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे रेला रे रे रेला राला रे रेला-
साय रेला रे रेला साय रेला रे रेला-
एन्देना गर्सेना नाटे गुटुक वायेना-
साय रेला रे रेला साय रेला रे रेला...

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: SAVITA ANDA KARISHMA SONG VICTIMS REGISTER

कान्हा तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है...भजन गीत -

ग्राम-कोटेला, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से लाली मंडावी एक भजन गीत सुना रही है:
काना तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है-
श्याम तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है-
तुमने काली रात में जन्म लिया-
अच्छा इसलिए काले हो तुम्हारा रंग काला है-
श्याम तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है...

Posted on: Jan 19, 2018. Tags: LALI MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो का पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-कहाड़गोंदी, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सोनूराम, मिश्रीलाल बता रहे है कि उनकी उम्र 70-75 साल है लेकिन पेंशन नहीं मिल रहा है और एक साथी आँखों से दिव्यांग है उनकी उम्र 27 साल है लेकिन उनको भी कोई पेंशन नहीं मिल रहा है वे लोग शिकायत किये थे तो बन जायेगा बोलते है लेकिन आज तक नहीं बना है और उनका कहना है कि मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच@9575668543, उप सरपंच@9174446978, सचिव@8965893941. कन्हैयालाल@7719930515.

Posted on: Jan 19, 2018. Tags: SONG SONURAM AND MISHRELAL VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »