इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता हैं...देशभक्ति गीत-
जिला-कालाहांडी (उड़ीसा) से श्री साहू एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता हैं-
इस धरती पर जन्म लिया हैं इससे अपना नाता हैं-
राम कृष्ण भगवान् इस धरती पर लीला करते हैं-
गीता का उपदेश स्वयं भगवान् यहाँ पर देते है-
अपना प्यारा देश हमे प्राणों से प्यारा लगता हैं-
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी...
Posted on: Jan 28, 2018. Tags: SONG Sahu Kalahandi VICTIMS REGISTER
अभी खबर दिल्ली से आई...कविता -
ग्राम-लुडूटोला, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चांदनी पंदराम एक कविता सुना रही है:
अभी खबर दिल्ली से आई-
मक्खी रानी उसको लाई-
टिड्डे ने हाथी को मारा-
हाथी क्या करता बेचारा-
घुस बैठा मटके के अंदर-
मटके में थे ढाई बंदर-
उन्हें देखकर हाथी रोया-
रोते-रोते ही वह सोया-
रुकी न पर आँसू की धारा-
मटका बना समंदर खारा-
लगे डूबने हाथी बंदर...
Posted on: Jan 27, 2018. Tags: CHANDANI PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
माँ को मनाने में बड़ा मजा आता है...गीत -
मंदाकनी मिश्रा ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से माँ और भक्त के बारे में एक गीत सुना रही है:
माँ को मनाने में बड़ा मजा आता है-
माँ चन्दन बनी हम पानी बनी-
लग जाने में बड़ा मजा आता हैं-
माँ तू दीपक बनी हम तो बाती बनी-
जल जाने में बड़ा मजा आता हैं-
माँ तू माखन बनी हम मिश्री बनी-
भोग लगने में बड़ा मजा आता हैं-
माँ को मनाने में बड़ा मजा आता हैं...
Posted on: Jan 26, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
रे रे रेला रे रेला, रेला रेला रे रे लोयो यो...गोंडी रेला गीत -
ग्राम-कोड़ाकुरी, पंचायत-परेली, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कान्ड़ेराम एक गोंडी रेला गीत सुना रहे है:
रे रे रेला रे रेला, रेला रेला रे रे लोयो यो-
अवेला टाला बाजर बोबर टाला लोड बाजिरा-
आगे बाजिरो वेलोड़ अल्सन बोगा बाजिरा-
रे रे रेला रे रेला, रेला रेला रे रे लोयो यो...
Posted on: Jan 24, 2018. Tags: KAANDERAM KANKER SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken handpump got repaired 3 days after CGnet report, thanks...
पटेलपारा, ग्राम-मसेनार, विकासखंड-दंतेवाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कुम्माराम बता रहे है उनके गाँव का हैण्डपम्प 1 महीने से ख़राब था, वे लोग एक किलोमीटर दूर से झरने का पानी पीते थे हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने शिकायत किये थे लेकिन नहीं बन रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो रिकॉर्ड करने के तीन दिन बाद हैण्डपम्प बन गया| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. नर्मदा प्रसाद@9575881759.
