Bultoo(Bluetooth) Radio from Bihar in Kudukh language : 26th April 2017...

Today Manoj Oraon and Surendra Oraon are presenting a Bultoo Radio Program in Kudukh language of Oraon Adivasis in this latest edition of Bultoo radio. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: MANOJ ORAON SURESH ORAON SONG VICTIMS REGISTER

देश की माटी, देश का जल...कविता

सुनील कुमार ,मालीघाट, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार ) से रवीन्द्रनाथ ठाकुर की एक कविता सुना रहे हैं जिसका अनुवाद भवानीप्रसाद मिश्र ने किया था :
देश की माटी ,देश का जल-
देश की माटी देश का जल-
हवा देश की देश के फल-
सरस बनें प्रभु सरस बने-
देश के घर और देश के घाट-
देश के वन और देश के बाट-
सरल बनें प्रभु सरल प्रभु-
देश के तन और देश के मन-
देश के घर के भाई -बहन-
विमल बनें प्रभु विमल बनें...

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

गले में और कितने लटकाएँ कंकाल, हम हैं तमिलनाडु के किसान...कविता-

मालीघाट ,मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सरला माहेश्वरी की कविता सुना रहे है:
हम हैं तमिलनाडु के किसान-
गले में और कितने-
लटकाएँ कंकाल-
और कितने दिन-
अधनंगे, नंगे-
धरती को बना थाली-
पेट को रखें ख़ाली-
कितने दिन मुँह में दबाएँ-
चूहे और घास-
बन जाए लाश-
अपने ही पेशाब से बुझाएँ प्यास-
तब तुम मानोगे-
हम हैवान-
काले भूत नहीं-
पहनें हैं खेतों में जली-
अपनी ही खाल-
बदहाल-
जीवित इंसान-
तमिलनाडु के किसान-
अभी कहाँ निकला कोई हल-
अभी कहाँ खाया-
हमने अपना मल-
कितनी हदें हैं-
तुम्हारी बेशर्मी की-
अभी देखना बाकी है वे पल...

Posted on: Apr 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 24th April 2017-

बेरोजगारों को ठगने का नया खेल फर्जी वेबसाइट बनाकर लगाया जा रहा चूना -इटीवी न्यूज़ महासमुंद छतीसगढ़-
इस साल तेंदुपत्ता संग्रहण लक्ष्य होगा पूरा : दैनिक भास्कर कांकेर-
सरगुजा में लापता लडकियों के परिजनों का आरोप – नईदुनिया न्यूज़ सरगुजा छतीसगढ़-
एक सिगरेट से अपनी जिन्दगी के 11 मिनट कम कर देते हैं – भोपाल मध्यप्रदेश -

Posted on: Apr 25, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

कैसे करी हम मैया पूजनवा तोहार, कैसे सजाईब मैया मन्दिरवा तोहार...देवी गीत-

ग्राम-बवंत्लाव,पोस्ट-रोहतास, जिला-रोहतास (बिहार)से सुरेन्द्र उरांव देवी गीत सुना रहे हैं
कैसे करी हम मैया पूजनवा तोहार-
कैसे सजाईब मैया मन्दिरवा तोहार – अणहुला फुलवा मालीया नाही लैले मैया यार –
कैसे बनाईब मलवा माई हम तोहार...

Posted on: Apr 25, 2017. Tags: SONG SURENDRA ORAON VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »