कारक बेटा हर राम चन्द्र काकर बेटा लक्ष्मण...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहें है:
कारक बेटा हर राम चन्द्र काकर बेटा लक्ष्मण-
काकर बेटा लक्ष्मण काकर बेटा सोना रे भरते भगवान्-
कतही कर रामचन्द्र सुमित्रा कर लक्ष्मण-
इंद्रा के लक्ष्मण कांशी लखे सोना रे भरते भगवान्-
कारक बेटा हर राम चन्द्र काकर बेटा लक्ष्मण...

Posted on: Dec 11, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

तै आजावे मैना उड़त-उड़त तै आजावे...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
तै आजावे मैना उड़त-उड़त तै आजावे-
कुआं मेरे संगी संझा के बेरा कुआंपार में-
आमा ला टोरे खाऊँ जी कहि के तै हा दगा-
में बलाय आहूँ जी कहिके कुआंपार मेरे संगी-
एक पेड़ आमा छत्तीस पेड़ जाम मधुवन के-
चिरईयां बोला थे राम-राम कुआंपार मेरे संगी-
तै आजावे मैना उड़त-उड़त तै आजावे...

Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

2015 से सड़क के लिये आवेदन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम पंचायत-गौरदंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम नाग बता रहे हैं कि डोंगर से गौरदंड पंचायत तक सडक की समस्या है| जिसे बनवाने के लिये वे 2015 से प्रयास कर रहे हैं, बरसात के दिनों में लोग को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, वाहन नहीं निकल पाते| लेकिन अधिकारी समस्या के निराकरण के लिये कोई कारवाही नहीं कर रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: सरपंच@7587829467, सचिव@9406361758, मुंसी@9424217945, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर/उपसरपंच@9407342099.

Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SONG TULSIRAM NAAG VICTIMS REGISTER

10 दिसंबर वीर नारायण शहादत दिवस-

सोनाखान का प्राचीन नाम सिंघगढ़ था। जहां पर वीर नारायण सिंह का जन्म हुआ| कुर्रूपाट डोंगरी में युवराज नारायण सिंह के वीरगाथा का जिन्दा इतिहास दफन है। युवराज नारायण सिंह के पास एक घोड़ा था जो कि स्वामीभक्त था। वे घोड़े पर सवार होकर अपने रियासत का भ्रमण किया करत थे। भ्रमण के दौरान एक बार युवराज को किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि सोनाखान क्षेत्र में एक नरभक्षी शेर कुछ दिनों से आतंक मचा रहा है जिसके चलते प्रजा भयभीत है। प्रजा की सेवा करने में तत्पर नारायण सिंह ने तत्काल तलवार हाथ में लिए नरभक्षी शेर की ओर दौड़ पड़े और कुछ ही पल में शेर को ढेर कर दिये| इस प्रकार से वीर नारायण सिंह ने शेर का काम तमाम कर भयभीत प्रजा को नि:शंक बनाया। प्रजा हितैषी का एक अन्य उदाहरण सन् 1856 में पड़ा अकाल है जिसमें नारायण सिंह ने हजारों किसानों को साथ लेकर कसडोल के जमाखोरों के गोदामों पर धावा बोलकर सारे अनाज लूट लिए व दाने-दाने को तरस रहे अपने प्रजा में बांट दिए। इस घटना की शिकायत अंग्रेजो से की गई। उसके बाद छलपूर्वक उन्हें बंदी बना लिया। 10 दिसम्बर 1857 को रायपुर के चौराहे वर्तमान में जयस्तंभ चौक पर बांधकर वीरनारायण सिंह को फांसी दी गई। बाद में उनके शव को तोप से उड़ा दिया गया और इस तरह से भारत के एक सच्चे देशभक्त की जीवनलीला समाप्त हो गई।

Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गांव में पक्की सड़क के लिये आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते-

ग्राम-मडमनार, पंचायत-महिमा गवाडी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से हीरालाल नाग, शुभेराम कचलाम, लक्ष्मण नाग और बृजलाल पटेल बता रहे हैं, उनके गांव में कच्ची सड़क है लोगो को बरसात के दिनों में आने जाने बहुत परेशानी होती है, इसके लिये उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : (संपर्क नंबर) हीरालाल नाग@7587464068, (सरपंच) मोटूराम सलाम@9407632792, (सचिव) बिमल@9407903275, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »