गोडे कर पैरी झेंझरी लागे, तोला लाजो नइ लागे...सरगुजिहा डोमकच गीत
ग्राम पंचायत-चंद्रैली, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामधनी सरगुजिया डोमकच गीत सुना रहे हैं:
गोडे कर पैरी झेंझरी लागे, तोला लाजो नइ लागे-
मोर मोर सूते गोंडरा बर-
तोर गोड के पैरी झेंझरी लागे, ढोढी पानी झन जाबे-
ओरे नजरी लागे, सुन सुन्दरी बर, सुन सुन्दरी ढोढी पानी झन जाबे-
गोडे कर चुरवा झेन्झरी लागे...
Posted on: Mar 26, 2018. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE SONG VICTIMS REGISTER
मढिया में उले रे गुलाल, अय्यो रामा केसरिया...देवी गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमति मन्दाकिनी मिश्रा
एक देवी गीत सुना रही है :
मढिया में उले रे गुलाल, अय्यो रामा केसरिया-
हमरी मय्या जी,बिंदिया वाली, हमरी मय्या जी, बिंदिया वाली-
चन्दा वाले भोलेनाथ, अय्यो रामा केसरिया-
हमरी मय्या है, हरवा वाली,हमरी मय्या है, हरवा वाली-
सर्पो वाले भोलेनाथ, अय्यो रामा केसरिया-
हमरी मय्या है, झूमका वाली,बिच्छू वाले भोलेनाथ-
बिच्छू वाले भोलेनाथ, अय्यो रामा केसरिया-
हमरी मय्या है बाना वाली, बाना वाली कंगना वाली-
डमरू वाले भोलेनाथ, अय्यो रामा केसरिया-
मढिया में उले रे गुलाल, अय्यो रामा केसरिया...
श्रीमति मन्दाकिनी मिश्रा@7697926356
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...प्रार्थना गीत
ग्राम-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़)से सुनीता सिंह मरकाम के साथ कुछ बच्चे है जो एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं :
हे, शारदे माँ, अज्ञानता से हमें, तार दे माँ-
तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे-
हर शब्द तेरा है, हर गीत तेरा, हर गीत तुझसे-
हम हैं अकेले, हम हैं अधूरे-
तेरी शरण में, हमें तार दे माँ-
हे, शारदे माँ, अज्ञानता से, हमें तार दे माँ...
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUNITA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER
हैंडपंप महीने से खराब, हम 90 परिवार के लोग दूर से कुंए से पानी लेकर आते हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-चन्द्रेली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बनखेता पारा की कुन्ती बाई एवं शरशनि बाई बता रही है कि गाँव में पीने के पानी की बहुत समस्या है महीने भर से भी ज्यादा समय से हेण्डपंप ख़राब है,इसलिए ग्रामीण महिलाएं दूर दराज़ से कुओं से पानी लेकर आती है जिससे कई कठिनाइयों सामना करना पड़ता है, इस संदर्भ में सरपंच सचिव को अवगत कराया गया है,लेकिन पीने के पानी की समस्या का हल नही हुआ, गाँव में ९० परिवार है जिनको समस्या हो रही है|सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि फोन कर दबाव बनाए ताकि हेण्डपंप ठीक हो सके :S.D.M@9165493212,P.H.E.D@7697747447. सम्पर्क सुनील कुमार धुर्वे@8435007432,
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लेकर साथ में, दूर दूर की चिड़िया देखी, उनको अपने पास में...बाल कविता
ग्राम-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान सिंह मारको नन्हे बालको से चर्चा कर रहे है, जो कि कक्षा ३से ५वी तक के है, जो बहुत ही बढ़िया कविता “जंगल घूमा चाचा जी ने” सुना रहे है :
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लेकर साथ में-
दूर, दूर की चिड़िया देखी, उनको अपने पास में-
ऊँचे पेड़ में चढ़ कर देखा, एक तेंदुआ नीचे-
तभी अचानक बन्दर देखा, दौड़ा उसके पीछे-
चाचा जी ने, जो भी जंगल में देखा-
उसको अपनी डायरी में, नोट कर लिया...


