आदिवासी लुटगे रे हाय गा आदिवासी लुटगे यार...कर्मा गीत

ग्राम-कटंगी, पंचायत-डोंगरमंडला, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से राजाराम मरावी एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
आदिवासी लुटगें रे हाय गा आदिवासी लुटगें यार-
भ्रष्टाचारी घूसखोरी में आदिवासी लुटगें र-
नही बाचे तोर मान धर्म और नही बचे समान-
अरे धरती के ताय मालिक सगा अली गली अकमान-
भ्रष्टाचारी घूसखोरी में आदिवासी लुटगें र-
आदिवासी लुटगें रे हाय गा आदिवासी लुटगें यार...

Posted on: Jul 24, 2018. Tags: HINDI SONG MANDLA RAJARAM MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

स्वागत स्वागत राउर मन के बड़े दिन से बड़े जग से...स्वागत गीत-

ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते एक स्वागत गीत सुना रहे है:
स्वागत स्वागत राउर मन के-
बड़े दिन से बड़े जग से, स्वागत स्वागत राउर मन के-
मोर जग नही संगी कुर्सी और टेबल, नही गा हवय संगी फूल और चन्दन-
कैसे कराहूँ सगा तुम्हर अभिनन्दन, कर लो सेवा जोहार हो-हो-
तन ला बिछाहूँ सगा मन ला बिछाहूँ, खरहरा के पानी पांवों धोवाहूँ-
हरदी चावल के चंदन लगाहूँ, कर लो सेवा जोहार...

Posted on: Jul 24, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE BALRAMPUR HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : औषधीय पौधा सतावर से दूध की कमी और कमजोरी को कम किया जा सकता है-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव आज हम लोगो को एक औषधीय जड़ी सतावर के बारे में बता रहे हैं, सतावर वनों में पाई जाने वाली जड़ी है, ये उन महिलाओं के लिए जिनको बच्चा जन्म लेने के बाद शरीर में दूध नही बनता या कम बनता है और किसी भी कमजोर व्यक्ति के लिए उपयोगी है, जड़ को सुखाकर पीसकर एक चम्मच प्रतिदिन दूध और मिश्री के सांथ मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से लाभ मिल सकता है, वह वृक्ष एक लता के समान कठीला होता है, यह बारिश के दिनों में निकलता हैं, झाडियों के बीच रहता है पत्तियां, तना दोनों हरी रहती है, छोटे-छोटे फल लगते हैं जो पपीता के बीज के तरह होते हैं, अक्टूबर, नवंबर महीने के बाद ये वृक्ष सूख जाता है, यह 5 या 6 फिट का लता के सामान होता है, इसमें 2 किलो तक जड़ निकलती है, जो सफेद रंग की होती है, मीठी होती है: जगदीश यादव@697448583.

Posted on: Jul 21, 2018. Tags: HEALTH HINDI JAGDISH YADAV REWA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

गोंड मुर्या मडया हल्बा रंग-रंग ना जाति...गोंडी गीत-

रानो वड्डे ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से एक गोंडी गीत सुना रही है:
साय रेला रेला रे रे ला साय रेला रेला रे रेला-
गोंड मुर्या मडया हल्बा रंग-रंग ना जाति-
कुब हुबे मतोर मावा आदिवासी-
साय रेला रेला रे रे ला साय रेला रेला रे रे ला-
परायन ऐन्दकल हुलकी ऐन्दकल पूना कोला ऐन्दकल-
पूना बोडगा पूना लेयोर मिले मासी ऐन्दकल-
साय रेला रेला रे रे ला साय रेला रेला रे रेला-

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: GONDI GONDI GEET HINDI SONG RANO WADDE

मेरा राशन कार्ड काट दिया गया, सरपंच को पूछने पर कोई जवाब नहीं देते, कृपया मदद करें...

ग्राम-अवन्तिकापूर वार्ड नं-17,ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से परसराम बता रहे है कि उनका राशन कार्ड कट गया है और कोटेदार ने मुझसे दस्तखत कराने के बाद फोटो खिचवाते समय बोला आपको राशन नहीं मिलेगा | जबकि पहले उनको राशन मिल रहा था. उसके लिए उन्होंने सरपंच के शिकायत किए तो सरपंच ने कोई जवाब नहीं दिए है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर फिर से उनका राशन कार्ड को जुडवाने में मदद करें: पंचयत सचिव@8120982528, क्लेक्टर@9826443377, C.E.O.@9926192534. सम्पर्क रामकुमार@9171514651.

Posted on: Jul 19, 2018. Tags: FOOD HINDI PARSRAM RATION CARD SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »