जॉब कार्ड में किसी दूसरे का नाम दर्ज करवाकर मोस्टल भरा है, कृपया मदद करें-
हेमसिंग मरकाम, ग्राम पंचायत-कुकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं| इनका कहना है कि सरकारी कर्मचारी, रोजगार सहायक के लोग इनके रोजगार जॉब कार्ड में किसी दूसरे का नाम दर्ज करवाकर मोस्टल भरा है और पैसा निकाला गया है| इनके साथ-साथ गाँव के 75 लोगों के रोजगार जॉब कार्ड में किसी दूसरे व्यक्ति का नाम भरा गया है| रोजगार सहायक को पूछने पर साफ माना करके कहा गया कि नहीं पता कैसे हुआ है गड़बड़ी|इसलिए इन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से अपील की है दिए नंबरों पर बात करके गड़बड़ी का पता लगाया जाए ताकि समस्या का समाधान हो| संपर्क नंबर@9575248234, रोजगार सहायक@8964973285.
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: CG CORRUPTION KABIRDHAM PANDRIYA PROBLEM
तू ने मुझसे मोहब्बत की है, हिंदी गीत-
रोहित कुमार, जिला-प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से एक गीत सुना रहे हैं: जिसका बोल है,, तू ने मुझसे मोहब्बत की है, अपने संदेश रेकॉर्ड करने के लिए 08050068000 पर मिस्ट कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: HINDI PRTAPGARH SONG UP
गिरताला आखिया से रोल कोन भाईल हमरा से गलती...दुर्गा भजन-
गोलू कुमार, बिहार से एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं,, जिसका बोल है| गिरताला आखिया से रोल कोन भाईल हमरा से गलती,,| अपने संदेश रेकॉर्ड करने के लिए 08050068000 पर मिस्ट कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BHOJPURI BIHAR GOLU KUMAR SONG
कितना बदल गया इंसान...गीत-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू दाहिया एक गीत सुना रहे हैं:
देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी भगवान-
कितना बदल गया इंसान-
सूरज ना बदला, चाँद ना बदला-
ना बदला रे आसमान,
कितना बदल गया इंसान-
आया समय बड़ा बेढंगा-
आज आदमी बना लफंगा-
कहीं पे झगड़ा,कहीं पे दंगा-
नाच रहा नर होकर नंगा,
छल और कपट के हांथों-
अपना बेच रहा ईमान,
कितना बदल गया इंसान...(AR)
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BHAKTI SONG
वह भारत देश है मेरा वह भारत देश है मे... देशभक्ति गीत
नाम-सुकई कुशवाह व योगेंद्र,ब्लाक-नेबुआ नारगिया, जिला-कुशीनगर (उत्तरप्रदेश) सीजी नेट के श्रोताओं को देशभक्ति गीत सुना रहे हैं-
जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा-
वह भारत देश है मेरा वह भारत देश है मेरा-
यहाँ हर बालक मोहन है और हर बाला है राधा-
राधा एक-एक बाला, ये धरती जो ऋषि मुनि की-
जपते हैं प्रभु की माला जपते प्रभु नाम का माला-
यहाँ सूरज सबसे पहले आकर डाले अपना देर-
जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा-
संपर्क नंबर@ 7267021859.
